TRAI का बड़ा फैसला: बिजली-पानी से जुड़ी कॉल के लिए होगी 1601 नंबर सीरीज, प्रमोशनल कॉल पर रोक

नई 1601 नंबर सीरीज लागू होने के बाद ग्राहकों के लिए अलग-अलग तरह की सेवा कॉल की पहचान करना आसान होने और कंपनियों के नाम पर होने वाले फर्जीवाड़े पर कुछ हद तक रोक लगने की उम्मीद है।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने ग्राहकों को सेवा और लेनदेन से जुड़ी कॉल करने के लिए नई 1601 नंबर सीरीज शुरू करने का फैसला किया है। इस सीरीज का इस्तेमाल बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (BFSI) तथा सरकारी संस्थाओं के अलावा दूसरे क्षेत्रों की कंपनियां करेंगी।

TRAI CALL

पहले चरण में इन कंपनियों को मिलेगा 1601 नंबर/Photo-TRAI

इसका मकसद ग्राहकों को यह पहचानने में मदद करना है कि कॉल किसी वास्तविक सेवा प्रदाता की ओर से आई है। नई नंबर सीरीज का इस्तेमाल केवल सेवा और लेनदेन से जुड़ी कॉल के लिए किया जा सकेगा। कंपनियां 1601 नंबर से किसी तरह की प्रमोशनल या विज्ञापन वाली कॉल नहीं कर सकेंगी।

End of Feed