OTP फ्रॉड पर लगेगी लगाम? मोबाइल यूजर्स की सेफ्टी के लिए TRAI ला रहा है नया फीचर

अभी जब हमारे फोन पर कोई OTP आता है, तो कई स्मार्टफोन में उसका कोड नोटिफिकेशन बार या लॉक स्क्रीन पर ही दिखाई दे जाता है। ऐसे में अगर कोई दूसरा व्यक्ति आपके फोन की स्क्रीन देख रहा हो, तो वह कोड भी पढ़ सकता है। अब TRAI इस तरीके में बदलाव कर सकते हैं।

आजकल हम ज्यादातर काम अपने स्मार्टफोन से ही करते हैं। बैंक से पैसे भेजने हों, किसी ऐप में लॉगिन करना हो या ऑनलाइन शॉपिंग करनी हो, कई बार इन कामों के लिए OTP की जरूरत पड़ती है। जैसे ही फोन पर OTP आता है, हम बिना पूरा मैसेज पढ़े नोटिफिकेशन में दिखने वाला कोड देखकर अपना काम पूरा कर लेते हैं। लेकिन हमारी यही जल्दबाजी कभी-कभी परेशानी की वजह बन सकती है। साइबर ठग लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए कई तरह के तरीके अपनाते हैं। कभी फर्जी मैसेज भेजते हैं, तो कभी बैंक या किसी कंपनी का कर्मचारी बनकर OTP मांगते हैं।

TRAI (1)

ट्राई के इस फैसले से करोड़ों मोबाइल यूजर्स को बड़ी सहूलियत मिलने वाली है।

इसी तरह के फ्रॉड को रोकने के लिए टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI के नाम से OTP सिस्टम में बदलाव की चर्चा हो रही है। इसका मकसद OTP से जुड़े मैसेज को ज्यादा सुरक्षित और आसानी से समझने लायक बनाना है। लेकिन इस नए सिस्टम में क्या बदलाव हो सकते हैं? क्या अब OTP सीधे नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा? और क्या इससे ऑनलाइन ठगी रुक जाएगी? आइए, आपको इसके बारे में डिटेल से बताते हैं।

End of Feed