आज के समय में आपको लगभग हर एक घर में लैपटॉप देखने को मिल जाएगा। चाहे पढ़ाई का काम हो या फिर दूसरे प्रोफेशनल वर्क हों लैपटॉप हमारी बड़ी मदद करते हैं। जरूरी कामों के साथ एंटरटेनमेंट में भी ये हेल्प करते हैं। मार्केट में हर एक कैटेगरी में लैपटॉप मौजूद हैं। लेकिन जब लो बजट में एक अच्छे फीचर्स वाला लैपटॉप लेना हो तो काम थोड़ा मुश्किल हो जाता है। अगर आप इस फेस्टिव सीजन में एक नया लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। हम आपको आज 50 हजार रुपये के बजट में आने वाले कुछ पावरफुल लैपटॉप की जानकारी देने जा रहे हैं।
अब आपके पास लो बजट सेगमेंट में भी कई सारे फीचर रिच लैपटॉप के ऑप्शन्स मौजूद हैं।(फोटो क्रेडिट-iStock)
अगर आप फोटो एडिटिंग, ग्राफिक्स या फिर वीडियो एडिटिंग वाला कोई काम करते हैं तो इसके लिए आपको हैवी स्पेक्स वाला लैपटॉप चाहिए होता है। लेकिन अगर आपका पढ़ाई, ऑनलाइन क्लास, ऑफिस वर्क, वेब ब्राउजिंग या डेली रूटीन कामों के लिए लैपटॉप लेना चाहते हैं तो नॉर्मल फीचर्स वाले लैपटॉप की तरफ जा सकते हैं। आइए आपको 50,000 रुपये के अंदर आने वाले कुछ बेहतरी लैपटॉप के ऑप्शन्स बताते हैं।
ASUS Expertbook P1
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट में इस लैपटॉप को 69,990 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। हालांकि अभी कंपनी ग्राहकों को इस पर 31% का बड़ा डिस्काउंट दे रही है। इस ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 47,990 रुपये में खरीद सकते हैं। आप एक्सचेंज ऑफर में 34,450 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसके अलावा Flipkart Axis Bank Card पर भी 3350 रुपये की बचत होगी।इस लैपटॉप में आपको Intel Core 3 13th Gen 1315U चिपसेट मिलता है। इसके साथ ही इसमें आपको 8GB की रैम और 512GB की SSD मिलती है।
Acer Aspire 3
फ्लिपकार्ट इस समय ग्राहकों को Acer के लैपटॉप पर भी बड़ी डील दे रहा है। Acer Aspire 3 को फ्लिपकार्ट में 94,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। लेकिन अभी इस पर 51% की सीधी छूट मिल रही है। इस ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 46,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इस पर भी आपको एक्सचेंज ऑफर बैंक ऑफर मिलेंगे।Acer Aspire 3 पर मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको Intel i3 14th Gen वाला पावरफुल चिपसेट दिया गया है जो डेली रूटीन वर्क में आपको शानदार परफॉर्मेंस देने वाला है। कंपनी ने इसमें 8GB की रैम और 512GB की SSD स्टोरेज के तौर पर उपलब्ध कराई है।
Lenovo IdeaPad Slim 1
अगर आप लेनोवो का लैपटॉप लेना चाहते हैं तो Lenovo IdeaPad Slim 1 की तरफ जा सकते हैं। इस लैपटॉप को फ्लिपकार्ट में 59,390 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है लेकिन अभी इस पर 41% की बंपर छूट मिल रही है। इस ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 34,899 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं तो 1,745 रुपये तक की बचत कर पाएंगे। हाल्ंकि आपको इस लैपटॉप पर किसी भी तरह का एक्सचेंज ऑफर नहीं देखने को मिलेगा। इसमें आपको 8GB की रैम और 512GB की SSD दी गई है। इसमें आपको AMD Ryzen 3 Quad Core 7320U
