आ गई 200 सबसे खराब पासवर्ड की लिस्ट, भारत में लाखों लोग इस्तेमाल कर रहे ये पासवर्ड, तुरंत बदलें

NordPass की 2026 की रिपोर्ट में दुनिया और भारत के 200 सबसे आम पासवर्ड की लिस्ट जारी हुई है। जानिए भारत में कौन से पासवर्ड सबसे ज्यादा इस्तेमाल होते हैं और अकाउंट सुरक्षित रखने के लिए क्या करें।

आज के डिजिटल दौर में ज्यादातर काम पासवर्ड के भरोसे चलते हैं। बैंकिंग, सोशल मीडिया, ईमेल से लेकर शॉपिंग ऐप तक, हर जगह अकाउंट की सुरक्षा के लिए पासवर्ड जरूरी है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग ऐसे पासवर्ड इस्तेमाल कर रहे हैं, जिन्हें हैकर्स कुछ ही सेकंड में क्रैक कर सकते हैं। NordPass की 2026 की सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले 200 पासवर्ड की नई लिस्ट में एक बार फिर बेहद आसान नंबर सीक्वेंस और सामान्य शब्दों का दबदबा देखने को मिला है। खास बात यह है कि भारत में भी लाखों यूजर्स '123456' और 'admin' जैसे कमजोर पासवर्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं।

NordPass Top 200 Most Common Passwords list

NordPass ने 2026 में दुनिया और भारत के 200 सबसे आम पासवर्ड की लिस्ट जारी की है Photo- NordPass

दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है 123456

NordPass ने NordLayer Intelligence और साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर्स के साथ मिलकर 2026 की सबसे आम पासवर्ड की लिस्ट तैयार की है। इसके लिए सितंबर 2025 से सितंबर 2026 के बीच सार्वजनिक डेटा लीक और डार्क वेब पर सामने आए पासवर्ड का विश्लेषण किया गया। रिसर्च में किसी व्यक्ति का निजी डेटा खरीदा या हासिल नहीं किया गया।

End of Feed