बच्चों के लिए आ गया 90 के दशक वाला लैंडलाइन! बिना स्क्रीन वाले इस फोन में मिलते हैं एडवांस फीचर्स

इस टिन कैन फोन में बड़े-बड़े फिजिकल बटन दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें एक स्प्रिंग की तरह का घुमावदार तार दिया गया है और साथ में एक बेस स्टैंड भी मिलता है। इसको देखते ही लोगों के दिलों में 90 के दशक का क्लासिक लैंडलाइन वाले फोन की याद ताजा हो जाती है।

स्मार्टफोन आज के समय में हमारी बेसिक जरूरत बन चुके हैं। अब हमारे डेलू रूटीन के कई सारे काम इसी डिवाइस पर निर्भर हो चुके हैं। स्मार्टफोन ने हमारी जिंदगी को काफी ज्यादा आसान बना दिया है। हालांकि इसके कई सारे नुकसान भी देखने को मिले हैं। इसका सबसे बड़ा असर बच्चों के जीवन पर पड़ा है। बच्चों के लगातार स्मार्टफोन इस्तेमाल करने की लत की वजह से कई तरह के खतरे भी सामने आ रहे हैं। फोन के लगातार इस्तेमाल से आंखों के साथ मेंटल हेल्थ पर भी असर पड़ता है। कई बार बच्चों के इस्तेमाल की वजह से इससे बड़े आर्थिक नुकसान भी देखने को मिले हैं। इन्हें सब समस्याओं को देखते हुए पिछले कुछ समय में बच्चों के सोशल मीडिया और स्मार्टफोन बैन की खबरें भी देखने को मिली हैं।

Tin Can

इस टिन कैन फोन में एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। (फोटो क्रेडिट-iStock)

स्मार्टफोन को लेकर पैरेंट्स में कई तरह की दुविधाएं भी हैं। अगर वे अपने बच्चों को फोन देते हैं तो इससे उसके विकास में नाकारात्मक असर पड़ सकता है और अगर नहीं देते हैं तो स्कूल या फिर घर से बाहर जाने पर उससे कॉन्टैक्ट करें करें। अब इस परेशानी का शानदार और सुरक्षित सॉल्यूशन आ गया है।

End of Feed