भारत के प्रीमियम ब्रॉडकास्ट और डिजिटल नेटवर्क का डिजिटल-फर्स्ट-ओटीटी प्लेटफॉर्म टाइम्स प्ले अब स्लिंग टीवी के पार्टनरशिप के साथ अमेरिका में ऑफिशियली लॉन्च हो गया है। टाइम्स प्ले ओटीटी प्लेटफॉर्म NRI लोगों के लिए ऑन डिमांड क्यूरेट किए गए अलग-अलग तरह के कंटेंट की पेशकश करता है।
अमेरिका में लॉन्च हुआ टाइम्स प्ले।
टाइम्स प्ले ओटीटी सेगमेंट में एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो यूजर्स को शॉर्ट-फॉर्म सीरीज, बॉलीवुड शो, डॉक्यूमेंट्रीज और लाइफस्टाइल कंटेंट को एक ही जगह पर उपलब्ध कराता है। इसका उद्देश्य अमेरिका में मौजूद दर्शकों के लिए एक शानदार एंटरटेनमेंट वाला आकर्षक प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है।
स्लिंग पर आने से टाइम्स प्ले की पहुंच का दायरा अब पहले से कहीं ज्यादा हो गया है। टाइम्स के समाचार और मनोरंजन चैनलों का समूह (टाइम्स नाउ, टाइम्स नाउ नवभारत, ईटी नाउ, टाइम्स नाउ वर्ल्ड, ज़ूम) पहले से ही स्लिंग, DISH और स्लिंग फ्रीस्ट्रीम के जरिए कई डिवाइस पर सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है।
इस पार्टनरशिप पर टाइम्स नेटवर्क ने सराहना करते हुए कहा, “हम अमेरिका में स्लिंग टीवी के साथ साझेदारी के माध्यम से टाइम्स प्ले के क्यूरेटेड कंटेंट को दर्शकों के लिए उपलब्ध कराने के लिए उत्साहित हैं। बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, फूड और डॉक्यूमेंट्रीज के पॉपलुर शो लाकर, हम NRI दर्शकों को एक इमर्सिव एक्सपीरियंस देने का लक्ष्य रखते हैं। यह उपलब्धता टाइम्स नेटवर्क के प्रीमियम कंटेंट के वैश्विक विस्तार के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।”
स्लिंग टीवी पर टाइम्स प्ले की जोड़ाई टाइम्स नेटवर्क की अमेरिका में बहुसांस्कृतिक दर्शकों को प्रीमियम मनोरंजन प्रदान करने की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है।
स्लिंग टीवी के बारे में
स्लिंग टीवी अमेरिका का प्रमुख अंतरराष्ट्रीय और बहुसांस्कृतिक प्रोग्रामिंग प्रदाता है, जो 27 देशों से 20 भाषाओं में कंटेंट प्रदान करता है। यह केवल $10 प्रति माह से शुरू होने वाले लचीले और किफायती पैक के साथ, स्लिंग टीवी विभिन्न भाषाओं में लाइव और ऑन-डिमांड मनोरंजन प्रदान करता है।
