अगर आप एक नया स्मार्ट टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। आप स्मार्ट टीवी की खरीदारी चाहे ऑफलाइन मार्केट से करें या फिर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से आपको अलग-अलग टेक्नोलॉजी वाले कई सारे ऑप्शन मिलेंगे। स्मार्ट टीवी की खरीदारी के समय सबसे ज्यादा कंफ्यूजन इस बात को लेकर होता है कि LED, QLED और OLED में क्या अंतर है और इनमें से कौन सा स्मार्ट टीवी बेस्ट है।
LED, QLED और OLED को लेकर खरीदारों में बहुत अधिक कंफ्यूजन होता है। आपको बता दें कि तीनों ही टेक्नोलॉजी बहुत अलग हैं और तीनों ही तरह के टीवी के दाम में भी बहुत अधिक फर्क होता है। इसलिए खरीदारी के समय इनके अंतर और काम करने के तरीके को जानना बेहद जरूरी है। आइए आपको इन तीनों स्मार्ट टीवी पैनल के बारे में बताते हैं।
LED TV पैनल वाले स्मार्ट टीवी
LED पैनल स्मार्ट टीवी की दुनिया में सबसे कॉमन टेक्नोलॉजी है। इस तरह के स्मार्ट टीवी में एक LCD स्क्रीन होती है जिसमें लाइट देने के लिए पीछे से LED बैकलाइट का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी टेक्नोलॉजी सबसे सस्ती होती है इसलिए ऐसे स्मार्ट टीवी काफी ज्यादा सस्ते होते हैं। इसलिए लो बजट वाले लोग भी इसे आसानी से खरीद सकते हैं। अगर आप कम कीमत में बड़े डिस्प्ले में एंटरटेनमेंट करना चाहते हैं तो आप 4K LED टीवी की तरफ जा सकते हैं।
LED पैनल में ब्लैक कलर्स आपको उतने अच्छे से नहीं दिखते हैं ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें बैकलाइट पूरी तरह से बंद नहीं होती है। डार्क रूम में फिल्म देखते समय ब्लैक कलर थोड़ा ग्रे दिखाई दे सकता है।
QLED पैनल वाले स्मार्ट टीवी
QLED का मतलब है 'Quantum Dot LED' होता है। आप इस पैनल वाले स्मार्ट टीवी को LED का एडवांस वर्जन कह सकते हैं। इस टेक्नोलॉजी में इसमें बैकलाइट और डिस्प्ले के बीच में 'क्वांटम डॉट्स' की एक पतली लेयर जोड़ी जाती है। इसमें आपको ब्राइटनेस का लेवल काफी शानदार मिलने वाला है। इसके साथ ही इसमें वाइब्रेंट कलर मिलने वाले हैं। अगर आपके लिविंग रूम में खिड़कियां ज्यादा हैं या काफी रोशनी रहती है, तो भी इसकी पिक्चर एकदम साफ दिखेगी।
हालांकि यह साधारण LED से बहुत बेहतर है, लेकिन पूरी तरह से परफेक्ट ब्लैक डिलीवर नहीं कर पाता। हालांकि डे-टू-डे वर्क में आपको बहुत अधिक अंतर नहीं देखने को मिलेगा। खरीदारी के समय आपको इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
किन लोगों के लिए है बेस्ट
चमकदार/रोशनी वाले कमरों के लिए, अगर आप बहुत अधिक स्पोर्ट्स कंटेंट देकते हैं और साथ ही गेमिंग करने का भी शौक रखते हैं तो आपके लिए QLED पैनल वाला स्मार्टटीवी आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह टीवी आपको कम बजट में एक शानदार वीडियो एक्सपीरियंस देगा।
OLED पैनल वाले स्मार्ट टीवी
OLED का मतलब है 'Organic Light Emitting Diode' होता है। इसकी टेक्नोलॉजी LED औक QLED पैनल से काफी अलग होती है। इस तरह के पैनल में किसी भी तरह की बैकलाइट का इस्तेमाल नहीं किया जाता है बल्कि इसके बजाय, स्क्रीन का हर एक पिक्सेल अपनी रोशनी खुद पैदा करता है और जरूरत पड़ने पर खुद को पूरी तरह बंद कर सकता है।
OLED TV की खास बात
जब कोई पिक्सेल बंद हो जाता है, तो वहां 'परफेक्ट ब्लैक' यानी एकदम गहरा काला रंग मिलता है। इसका कंट्रास्ट रेशियो इनफाइनाइट तक होता है। इसके व्यूइंग एंगल QLED और LED पैनल से काफी अलग होता है। अगर आप रूम के कॉर्नर में बैठकर भी टीवी देख रहे हैं तो आपको अच्छा एक्सपीरियंस मिलेगा।
OLED पैनल की कमजोरी
ओएलईडी पैनल वाले स्मार्ट टीवी की सबसे बड़ी कमजोरी यह है कि इनकी कीमत काफी ज्यादा होती है जिसकी वजह से हर कोई इन्हें नहीं खरीद पाता है। इसके अलावा, LED या QLED के मुकाबले इनकी पीक ब्राइटनेस थोड़ी कम होती है। हालांकि आपको इसका बहुत अधिक फर्क नहीं समझ में आएगा।
अगर आप अपने घर में होम थिएयटर डिजाइन करना चाहते हैं ताकि एक ही बड़े हाल में बैठकर सिनेमा जैसा लुत्फ ले सकें तो OLED स्मार्ट टीवी आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन होगा।
