10,000mAh की बैटरी के साथ आ रहा है यह स्मार्टफोन, मिलेगा स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

Oppo ने अभी तक Oppo A7 Pro Max के अस्तित्व या लॉन्च से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। कंपनी की ओर से आधिकारिक घोषणा के बाद ही फोन के फीचर्स और लॉन्च डेट की पुष्टि होगी।

Oppo अपनी A-सीरीज का नया स्मार्टफोन Oppo A7 Pro Max लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन एक नई लीक में फोन के कई अहम फीचर्स सामने आए हैं। दावा किया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन 10,000mAh की बड़ी बैटरी, Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर और 120Hz OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो Oppo A-सीरीज का यह अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन हो सकता है।

Oppo A7 Pro Max Leaks

10,000mAh बैटरी के साथ मिल सकता है 80W फास्ट चार्जिंग/Photo-AI

10,000mAh बैटरी के साथ मिल सकता है 80W फास्ट चार्जिंग

चीनी टिप्स्टर Digital Chat Station के मुताबिक, Oppo अपने कथित "Green Series" के तहत 10,000mAh बैटरी वाला पहला स्मार्टफोन पेश कर सकता है। लीक के अनुसार, फोन में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा, जिससे बड़ी बैटरी होने के बावजूद इसे कम समय में चार्ज किया जा सकेगा। खास बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन की मोटाई सिर्फ 8.47mm और वजन करीब 226 ग्राम बताया गया है।

End of Feed