टेक एंड गैजेट्स

22,000 रुपये सस्ता मिल रहा Oppo का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां मिल रहा ऑफर

Oppo Find X8 Pro Offers: Oppo Find X8 Pro में 6.78 इंच की AMOLED स्क्रीन है जिसके साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। इसके साथ Dolby Vision सपोर्ट का भी सपोर्ट है। Oppo Find X8 Pro में MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर है।

Image

Oppo Find X8 Pro/Photo- Digit

यदि आप भी किसी फ्लैगशिप स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए बहुत अच्छी खबर है। इस समय अमेजन पर Oppo Find X8 Pro पर जबरदस्त ऑफर चल रहा है। कंपनी का यह प्रीमियम फ्लैगशिप फोन अब आपको बहुत ही कम कीमत पर मिल सकता है।

अमेजन पर Oppo Find X8 Pro डील

भारत में Oppo Find X8 Pro की लॉन्चिंग कीमत 99,999 रखी गई थी। फिलहाल अमेजन पर यह स्मार्टफोन 81,999 रुपये में उपलब्ध है यानी आपको मिल रहा है सीधा 18,000 रुपये का डिस्काउंट। इसके अलावा HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त 4,500 रुपये तक की छूट ली जा सकती है। अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं, तो कीमत और भी कम हो जाएगी।

Oppo Find X8 Pro स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो Oppo Find X8 Pro में 6.78 इंच की AMOLED स्क्रीन है जिसके साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। इसके साथ Dolby Vision सपोर्ट का भी सपोर्ट है। Oppo Find X8 Pro में MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर है।

Oppo Find X8 Pro का कैमरा

फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें 50MP का Sony LYT808 प्राइमरी सेंसर है। दूसरा लेंस 50MP Sony LYT600 पेरिस्कोप टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल ज़ूम) है, तीसरा लेंस 50MP Sony IMX858 सेंसर (6x ऑप्टिकल जूम और 120x डिजिटल जूम) और चौथा लेंस 50MP Samsung अल्ट्रावाइड है। फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है। फोन में 5910mAh की बैटरी है जिसके साथ 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article