दिग्गज स्मार्टफोन मेंकर कंपनी पोको लगातार अपने पोर्टफोलियो को बढ़ा रही है। पोको ने कुछ समय पहले ही भारतीय बाजार में Poco M7 Plus 5G को लॉन्च किया था। अब कंपनी ने एक और बड़ा धमाका कर दिया है। पोको ग्लोबल मार्केट में एक नया स्मार्टफोन लेकर आ गया है जिसका नाम Poco M7 4G है। इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.9 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी है जिसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसके साथ ही इसमें आपको 7000mAh की मैसिव बैटरी मिलने वाली है। इस स्मार्टफोन के बैक पैनल का कैमरा मॉड्यूल आपको काफी हद तक iPhone 16 जैसा लगने वाला है।
Poco M7 4G की कीमत
पोको ने अपने लेटेस्ट Poco M7 4G को दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इसमें ग्राहकों को 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज और 8GB की रैम के साथ के साथ 256GB की स्टोरेज ऑप्शन मिलती है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 147 डॉलर यानी करीब 12,800 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में आपको ब्लू, ब्लैक और सिल्वर कलर का ऑप्शन मिलता है।
अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन तलाश रहे हैं जो डेली रूटीन लाइफ में दमदार परफॉर्मेंस दे और साथ ही जिसमें एंटरटेनमेंट और गेमिंग जैसे थोड़े बहुत काम किए जा सके तो Poco M7 4G आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें मिलने वाली 7000mAh की बैटरी से आपको बार बार चार्जिंग की टेंशन भी नहीं होगी।
Poco M7 4G के स्पेसिफिकेशन्स
- पोको के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.9 इंच की IPS LCD स्क्रीन दी है।
- लैग फ्री परफॉर्मेंस के लिए इसकी डिस्प्ले में 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
- इसमें आपको 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिलती है।
- पोको ने इसमें 8GB तक रैम एक्सपैंशन का भी ऑप्शन दिया है।
- परफॉर्मेंस के लिए पोको के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 685 दिया गया है।
- फोटोग्राफी के लिए इसमें आपको डुअल कैमरा मिलता है जिसमें प्राइमरी कैमरा 50MP का दिया गया है।
- इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
- कंपनी ने इसमें IP64 की रेटिंग दी है जिससे यह प्लैश और डस्ट प्रूफ बन जाता है।
