पूरी तरह AI से चलने वाला दुनिया का पहला कैफे, Gemini करता है सारे काम

AI अब तमाम तरह के काम करने लगा है। एक तरफ तो यह काम को आसान बना रहा है, लेकिन दूसरी तरफ नौकरियां भी खा रहा है। दुनिया का पहला कैफे खुल गया है जिसमें कोई भी इंसान नहीं है।

दुनिया भर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन स्वीडन के स्टॉकहोम में एक कैफे इन दावों की हकीकत दिखा रहा है। यह कैफे Andon Labs द्वारा चलाया जा रहा है, जहां ज्यादातर काम Google Gemini के जरिए होता है। हालांकि, यह प्रयोग AI की सीमाओं को भी उजागर कर रहा है।

The world's first cafe completely powered by AI

पूरी तरह AI से चलने वाला दुनिया का पहला कैफे, Gemini करता है सारे काम

नौकरी छिनने के डर के बीच नया प्रयोग

आजकल अक्सर यह कहा जा रहा है कि AI आने वाले समय में लाखों नौकरियां खत्म कर देगा। एक अनुमान के मुताबिक 2030 तक अमेरिका में करीब 6% नौकरियां AI और ऑटोमेशन के कारण खत्म हो सकती हैं। Meta जैसी कंपनियों में छंटनी को भी AI से जोड़ा जा रहा है। लेकिन स्टॉकहोम का यह कैफे दिखाता है कि अभी AI पूरी तरह इंसानों की जगह लेने के लिए तैयार नहीं है।

End of Feed