एलन मस्क को भारत की दो टूक, X को मानने होंगे नियम, करना होगा कानूनों का पालन

X की नई पहल से एक बार फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की पारदर्शिता और सरकारों के कानूनी अधिकारों के बीच संतुलन का मुद्दा सामने आया है। एक तरफ प्लेटफॉर्म सरकारी कंटेंट हटाने के अनुरोधों को यूजर्स के लिए अधिक स्पष्ट बनाना चाहता है, वहीं भारत में ऐसे मामलों में लागू कानूनों और गोपनीयता संबंधी प्रावधानों का पालन करना अनिवार्य है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X की ओर से सरकारी आदेशों पर कंटेंट हटाने की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने की घोषणा के बाद भारत सरकार ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। PTI/भाषा के मुताबिक सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को भारतीय कानूनों का पालन करना होगा। अधिकारी की यह टिप्पणी X के मालिक एलन मस्क की हालिया घोषणा के बाद आई है।

elon musk

IT मंत्रालय ने कहा- भारतीय कानूनों का पालन जरूरी (Image Source: ANI)

X ने कंटेंट हटाने के आदेशों को पारदर्शी बनाने की कही बात

एलन मस्क ने हाल ही में X पर घोषणा की थी कि सरकारों की ओर से दिए जाने वाले सेंसरशिप या कंटेंट हटाने के अनुरोधों को अब यूजर्स के लिए अधिक स्पष्ट बनाया जाएगा। कंपनी की नई पारदर्शिता पहल के तहत यह जानकारी दी जा सकती है कि किसी कंटेंट को हटाने का अनुरोध किस सरकार की ओर से किया गया और इसके पीछे क्या कारण था।

End of Feed