Telegram Update: 13वीं सालगिरह पर आए कई नए फीचर्स, अब वेलकम मैसेज से लेकर साइन किए गिफ्ट तक

Telegram ने 13वीं सालगिरह पर नया अपडेट जारी किया है। इसमें वेलकम मैसेज, इंटरैक्टिव बटन, इनलाइन मीडिया, पुराने वर्जन के लिए प्लेसहोल्डर और सिग्नेचर वाले कलेक्टेबल गिफ्ट्स जैसे फीचर्स शामिल हैं।

Telegram ने अपनी 13वीं सालगिरह के मौके पर नया अपडेट जारी किया है। इसमें ग्रुप, चैनल, मैसेज और गिफ्ट्स से जुड़े कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। नए अपडेट के तहत ग्रुप और चैनल में नए मेंबर्स के लिए खास वेलकम मैसेज, मैसेज में इंटरैक्टिव बटन, टेक्स्ट के साथ डॉक्यूमेंट और म्यूजिक जोड़ने की सुविधा और Telegram Marketplace से खरीदे गए गिफ्ट्स पर सिग्नेचर व कमेंट करने का विकल्प मिलेगा।

Telegram 13th Anniversary Update

नए सदस्यों के लिए दिखेंगे खास वेलकम मैसेज

नए सदस्यों के लिए दिखेंगे खास वेलकम मैसेज

Telegram के अनुसार, ग्रुप और चैनल के मालिक अब नए सदस्यों के लिए वेलकम मैसेज तैयार कर सकेंगे। इन मैसेज को सिर्फ हाल ही में जुड़े सदस्य ही देख पाएंगे, जिससे पुराने सदस्यों की मुख्य चैट में अनावश्यक जानकारी नहीं जुड़ेगी। एडमिन वेलकम पैक में कई मैसेज और मीडिया फाइल्स जोड़ सकते हैं। इसमें रिच फॉर्मेटिंग, टेबल और इनलाइन मीडिया का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। खास बात यह है कि इसके लिए बॉट की जरूरत नहीं होगी और वेलकम मैसेज सीधे ग्रुप या चैनल की प्रोफाइल से बनाया जा सकेगा।

End of Feed