14 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा यह AI वाला स्मार्टफोन, कीमत होगी 10,000 रुपये से भी कम

लिस्टिंग के मुताबिक Tecno Spark Go 5G में 6000mAh की बैटरी होगी। दावा किया जा रहा है यह सबसे पतला फोन होगा। यह महज 7.99mm मोटा होगा और इसका कुल वजन 194 ग्राम होगा।

यदि आप भी किसी ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से लैस हो और उसकी कीमत भी कम हो तो आपके लिए गुड न्यूज है। Tecno Spark Go 5G इसी हफ्ते भारत में लॉन्च होने जा रहा है। Tecno Spark Go 5G के साथ कई सारे एआई फीचर्स मिलेंगे जिनमें Google Circle to Search और Tecno's Ella AI असिस्टेंट तक शामिल हैं। ये एआई टूल अंग्रेजी समेत कई भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करेंगे। बता दें कि इसी साल जून में कंपनी ने Tecno Spark Go 2 को भारत में पेश किया है।

Tecno Spark Go 5G Launch Date in India/Photo- Amazon

Tecno Spark Go 5G Launch Date in India/Photo- Amazon

14 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा Tecno Spark Go 5G

Tecno Spark Go 5G की लॉन्चिंग 14 अगस्त को भारत में दोपहर 12 बजे होगी। इसकी बिक्री अमेजन इंडिया से होगी। अमेजन पर फोन के लिए माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है। फोन के फीचर्स की बात करें तो माइक्रोसाइट लिस्टिंग के मुताबिक Tecno Spark Go 5G में 6000mAh की बैटरी होगी। दावा किया जा रहा है यह सबसे पतला फोन होगा। यह महज 7.99mm मोटा होगा और इसका कुल वजन 194 ग्राम होगा।

End of Feed