Tecno ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, बिना नेटवर्क के भी कर पाएंगे कॉल, जानें कीमत और फीचर्स

टेक्नो ने भारतीय बाजार में एक सस्ता और अफोर्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। बजट सेगमेंट के इस स्मार्टफोन में फैंस को कई सारे फीचर्स मिलने वाले हैं। डेली रूटीन वर्क के लिए टेक्नो का यह स्मार्टफोन एक बेस्ट ऑप्शन आपके लिए हो सकता है।

मार्च का महीना भारतीय स्मार्टफोन बाजार के लिए काफी शानदार रहने वाला है। इस महीने कई सारे स्मार्टफोन्स बाजार में दस्तक देने वाले हैं। इसी कड़ी में टेक्नो ने भी भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी का टेटेस्ट स्मार्टफोन Tecno Pop X है। यह टेक्नो का एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है लेकिन इसमें कुछ ऐसे शानदार फीचर्स मिलने वाले हैं जो महंगे प्रीमियम फोन्स में भी देखने को नहीं मिलते। इसके डिस्प्ले में आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट और IP64 की रेटिंग मिलती है।

Tecno Pop X

टेक्नो ने भारतीय बाजार में लॉन्च किया बजट स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Tecno Pop X दूसरे नॉर्मल एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स से काफी अलग रहने वाला है। कंपनी ने इसमें एक यूनिक फीचर भी दिया है जिसकी मदद से आप बिना सेलुलर नेटवर्क के भी आसपास मौजूद लोगों के साथ कॉल कर पाएंगे। आइए आपको इसकी डिटेल जानकारी देते हैं।

End of Feed