Tecno Pop 8: फास्ट चार्जिंग वाला सबसे सस्ता फोन, इस दिन भारत में करेगा एंट्री

Tecno Pop 8: टेक्नो पॉप 8 में आईफोन के डायनामिक आईलैंड जैसा फीचर्स भी मिलता है, जो नोटिफिकेशन देखने में मदद कर सकता है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा। भारत में इस फोन को ग्रेविटी ब्लैक और मिस्ट्री व्हाइट कलर ऑप्शन मिलेगा।

Tecno Pop 8: स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो अपने नए किफायती फोन टेक्नो पॉप 8 को भारत में 3 जनवरी को लॉन्च करने वाली है। इस फोन को यूनिसोक T606 चिपसेट और 10W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जााएगा। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 8GB तक रैम का सपोर्ट मिलेगा। इसमें आईफोन के डायनामिक आईलैंड जैसा फीचर्स भी मिलता है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।

Tecno Pop 8 के स्पेसिफिकेशन

Tecno के अपकमिंग फोन को लेकर कंपनी ने पुष्टि की है कि Tecno Pop 8 भारत में 3 जनवरी को लॉन्च होगा। भारत में अमेजन के माध्यम से इस फोन को उपलब्ध किया जाएगा। फोन की माइक्रोसाइट को भी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है। कंपनी के अनुसार, एंट्री-लेवल स्मार्टफोन का AnTuTu स्कोर 240K है और Tecno का दावा है कि यह सेगमेंट में सबसे तेज 8GB मॉडल है।

End of Feed