Avatar 2 Full Movie: रिलीज से पहले लीक हुई अवतार-2, TamilRockers और Telegram ने लगाया चूना

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Dec 16, 2022, 01:59 PM IST

Avatar 2 Full HD Movie Leaked Online on Apps for free Download: जिस बात का डर था आखिरकार वही हुआ। थिएटर्स में रिलीज होने से पहले अवतार 2 फिल्म ऑनलाइन लीक कर दी गई।

Avatar 2 Full HD Movie Free Download in Hindi: जिस बात का डर था आखिरकार वही हुआ। थिएटर्स में रिलीज होने से पहले अवतार 2 फिल्म ऑनलाइन लीक कर दी गई। अवतारः द वे ऑफ वाटर शुक्रवार सुबह थियेटर्स में रिलीज हुई, लेकिन उससे पहले यह फिल्म कुछ वेबसाइट्स पर देखी गई। जिस फिल्म को देखने के लिए मेकर्स ने हजार रुपये तक की टिकट लगाई, वह ऑनलाइन लीक हुई तो तहलका मच गया। तमिल रॉकर्स और टेलीग्राम जैसी वेबसाइट्स पर यह फिल्म लीक हो गई।

Avatar 2 Full Movie: रिलीज से पहले लीक हुई अवतार-2, TamilRockers और Telegram ने लगाया चूना

बताया जाता है कि गुरुवार शाम को ही यह फिल्म ऑनलाइन वेबसाइट्स पर लीक हो गई। इसके बाद यूजर्स टोरेंट साइट्स से इस फिल्म को डाउनलोड (Avatar 2 Online download) कर देख रहे हैं। कई जगह फिल्म का प्रिंट वायरल हो रहा है। अवतार 2 की जो कॉपी लीक हुई वह काफी खराब है। सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद अवैध ढंग से फिल्मों के लीक होने का मामला थम नहीं रहा है और इसकी चपेट में अवतार 2 भी आ गई।

End of Feed