YouTube की पूर्व CEO सुसान वोज्स्की का निधन, सुंदर पिचाई ने किया भावुक पोस्ट

Former YouTube CEO Susan Wojcicki: नॉन-स्मॉल सेल लंग कैंसर से 2 साल तक जूझने के बाद यूट्यूब की पूर्व सीईओ सुसान वोज्स्की का निधन हो गया है। सुसान वोज्स्की ने साल 1998 में सर्गेई ब्रिन और लैरी पेज को गूगल के सर्च इंजन को डेवलप करने के लिए अपना गैराज किराए पर दिया था।

Former YouTube CEO Susan Wojcicki: यूट्यूब की पूर्व सीईओ सुसान वोज्स्की का कैंसर से चलते निधन हो गया। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जानकारी दी है। पिचाई ने अपनी भावुक पोस्ट में लिखा कि अपनी प्रिय दोस्त को खोकर अविश्वसनीय रूप से दुखी हूँ। बता दें कि वोज्स्की 2 साल से नॉन-स्मॉल सेल लंग कैंसर से पीड़ित थीं।

Former YouTube CEO Susan Wojcicki

यूट्यूब की पूर्व सीईओ सुसान वोज्स्की (Image: Arkasnews)

End of Feed