Steve Jobs Motivational Quotes: स्टीव जॉब्स जॉब्स का निधन 2011 में ही हो चुका है लेकिन उनकी कही बातें आज भी युवाओं की जिंदगी सुधारने के लिए काफी हैं। ये ना सिर्फ दुनिया के सबसे काबिल उद्यमियों में एक थे, बल्कि दुनिया को बेहतर बनाने के लिए भी बड़े प्रयार करते रहते थे। आज हम आपको स्टीव जॉब्स की कही ऐसी बातें बताने वाले हैं जिन्हें अगर आप अपने जीवन में ढाल लें, तो सफलता के रास्ते पर कोई रोढ़ा आपके सामने समस्या बनकर नहीं आ सकेगा।
सफलता के रास्ते पर कोई रोढ़ा आपके सामने समस्या बनकर नहीं आ सकेगा।
1976 में शुरू किया था ऐप्पल
कॉलेज ड्रॉपआउट स्टीव जॉब्स के लिए ये सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा। उन्होंने अपने कलीग के साथ मिलकर 1976 में ऐप्पल की शुरुआत की थी।
ऐप्पल से ही निकाले गए थे जॉब्स
1977 में ऐप्पल 2 और 1984 और 1985 में मेकिंटोश की सफलता के बावजूद ऐप्पल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स को ही कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
नए वेंचर से की दोबारा ऐप्पल में एंट्री
स्टीव जॉब्स से 1997 में नेक्स्ट नामक नए वेंचर के साथ बातौर सीईओ ऐप्पल में दोबारा एंट्री की। इसके बाद उन्होंने ग्राफिक्स की फील्ड में भी काफी निवेश किया।
आज सबसे बड़ी टेक कंपनियों में एक
स्टीव जॉब्स द्वारा खड़ी की गई ऐप्पल आप दुनियाभर में अपने शानदार प्रोडक्ट्स के लिए पॉपुलर है। अब इसके सीईओ टिम कुक हैं जो जल्द भारत आने वाले हैं।
उतार-चढ़ाव के बाद भी हार नहीं मानी
स्टीव जॉब्स का पूरा जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहा, हालांकि उन्होंने कभी हार नहीं मानी और सफलता को हासिल किया। हार ना मानने की काबीलियत आपको भी सफल बनाती है।
