Smartphone Under Ten Thousand: बजट फोन की तलाश होगी खत्म, आ गया 8499 रुपये में 50MP कैमरे वाला Motorola का धांसू फोन

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 17, 2023, 04:46 PM IST

Smartphone Under Ten Thousand: यदि आप 9,000 रुपये से कम कीमत के फोन की तलाश कर रहे हैं तो Motorola G14 स्मार्टफोन आपके लिए अच्छा विकल्प बन सकता है।

Smartphone Under Ten Thousand: फ्लिपकार्ट की सुपर वैल्यूज डेज सेल की शुरुआत हो चुकी है। यह 21 दिसंबर तक चलेगी। आज हम इसी सेल बिक रहे एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोने के बारे में बता रहे हैं। यदि आप 9,000 रुपये से कम कीमत के फोन की तलाश कर रहे हैं तो Motorola G14 स्मार्टफोन आपके लिए अच्छा विकल्प बन सकता है। इस फोन की वैसे कीमत तो 12,999 रुपये है लेकिन सेल के जरिए आप 4जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन के वैरिएंट को 34 फीसदी की छूट के साथ 8,499 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं यदि आप अपने पुराने फोन के बदले इस फोन को खरीदेंगे तो आपको 7,500 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के कार्ड पर 5 फीसदी तक के कैशबैक की पेशकश की जा रही है। वहीं इस फोन को आप 299 रुपये की ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं।

Motorola G14

फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

अब फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स जान लीजिए

इस बजट स्मार्टफोन के डिस्प्ले की बात करें तो यह 6.5 इंच का LCD पैनल होगा। इस डिस्प्ले के सेंटर में पंच-होल होगा जो फुल एचडी+ रेजॉलूशन से लैस है। फोन का खास फ्लैट डिजाइन इसके लुक को बेहद स्टाइलिश और प्रीमियम बनाता है। फोन 4जीबी LPDDR4x रैम और 128जीबी के UFS 2.2 स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें Unisoc T616 चिपसेट दिया गया है।

End of Feed