Diwali 2022: दिवाली को अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में घरों में साफ-सफाई हो रही है और लोग खूब शॉपिंग भी कर रहे हैं। दिवाली का मतलब होता है खूब सारी लाइटिंग और खूब सारा फन। इस मौके पर लोग खूब तस्वीरें भी क्लिक करते हैं। दिवाली फोटोज क्लिक करने के लिए सबसे अच्छा समय भी होता है। लेकिन, सभी लोग ना तो फोटो लेने में प्रोफेशनल होते हैं ना ही सभी के पास महंगे DSLR कैमरे होते हैं। लेकिन, आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, हम आपको यहां स्मार्टफोन से ही अच्छी तस्वीरें क्लिक करने का तरीका बताने जा रहे हैं।
स्मार्टफोन से बेहतरीन फोटो क्लिक करने के लिए काम आएंगे ये 6 Tips
Bokeh इफेक्ट का करें इस्तेमाल
चूंकि, दिवाली के समय लगभग सभी घरों में आकर्षक लाइट्स लगी होती हैं। ऐसे में सब्जेक्ट के साथ बैकग्राउंड में किसी भी लाइट के लिए Bokeh इफेक्ट यूज करने पर फोटो में जान आ जाती है। इसलिए जब भी किसी फैमिली मेंबर की फोटो ले उन्हें कुछ दूरी पर लाइट्स के सामने खड़ा करें और स्मार्टफोन में पोर्ट्रेट मोड ऑन करके फोटो क्लिक करें। ये मोड आजकल काफी सस्ते फोन्स में भी देखने को मिल जाता है।
नाइट मोड का करें इस्तेमाल
नाइट मोड पर फोटोज क्लिक करना हर बार सही नहीं होता। लेकिन, अगर आप किसी ऐसी जगह पर फोटो क्लिक कर रहे हों जहां लाइट कम हो तो फ्लैश की जगह नाइट मोड का इस्तेमाल करें।
पटाखों की तस्वीरें ऐसे करें क्लिक
पटाखों की बेहतर तस्वीरें क्लिक करने के लिए फोन में मैनुअल या प्रो मोड का इस्तेमाल करें। इससे आपको शटर स्पीड पर कंट्रोल मिल जाएगा। फिर आप एक्सपोजर, ISO और फास्ट शटर स्पीड के साथ अच्छी तस्वीरें क्लिक कर पाएंगे।
जूम करने से बचें
जब तक कि आपके फोन में ऑप्टिकल जूम ना हो। किसी भी फोटो को क्लिक करने के दौरान जूम करने से बचें। आजकल ज्यादातर स्मार्टफोन्स 48MP, 50MP, 64MP और 108MP सेंसर के साथ आते हैं। तो फोटो फुल रेजोल्यूशन में क्लिक करें और बाद में फोटो क्रॉप कर लें।
ट्रायपॉड का करें इस्तेमाल
दिवाली में सभी लोग रात में ही फोटोज क्लिक करना पसंद करते हैं। लेकिन, नाइट मोड ऑन करने के बाद भी फोटोज ब्लर हो जाती हैं। ऐसे में ब्लर फोटो से बचने के लिए ट्रायपॉड इस्तेमाल करें।
लॉन्ग एक्सपोजर
चकरी या अनारदाना फोड़ते हुए फोटोज अगर क्लिक कर रहे हैं। तो लॉन्ग एक्सपोजर की मदद से अच्छी तस्वीर क्लिक की जा सकती है। इसके लिए आपको प्रो मोड में जाकर स्लो शटर स्पीड में फोटोज क्लिक करना होगा। इसके लिए ट्रायपॉड की जरूरत आपको होगी।
