SIM Binding Rules: 1 जनवरी से बिना रजिस्टर्ड SIM के नहीं चलेगा WhatsApp और Telegram? जान लें सरकार के नए नियम

WhatsApp, Telegram और Signal के लिए नए SIM बाइंडिंग नियम क्या हैं? जानें 1 जनवरी से सिम बदलने, WhatsApp Web और बिना सिम वाले डिवाइस पर क्या असर पड़ सकता है।

अगर आप WhatsApp, Telegram या Signal जैसे मैसेजिंग ऐप इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। सरकार के नए SIM-बाइंडिंग नियमों के तहत इन ऐप्स को उस सिम कार्ड से लिंक रखना होगा, जिससे अकाउंट रजिस्टर किया गया है। इसके लिए कंपनियों को 31 दिसंबर तक का समय दिया गया है और नए नियम 1 जनवरी से लागू होने की उम्मीद है। ऐसे में सिम कार्ड बदलने, बंद करने या बिना सिम वाले डिवाइस पर WhatsApp इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को परेशानी हो सकती है।

SIM Binding

क्या है SIM बाइंडिंग का नया नियम?

क्या है SIM बाइंडिंग का नया नियम?

अभी तक WhatsApp जैसे ऐप पर मोबाइल नंबर रजिस्टर करते समय SMS के जरिए आए OTP से वेरिफिकेशन करना होता है। एक बार वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आमतौर पर सिम निकालने, बदलने या बंद होने के बावजूद ऐप चलता रहता है।

End of Feed