क्या आप भी 24 घंटे चालू रखते हैं फ्रिज? जानें साल में कितनी बार बंद करना चाहिए फ्रिज?

बिजली बचाने या कंप्रेसर को आराम देने के नाम पर रात में फ्रिज बंद करना एक बड़ी गलती साबित हो सकता है। जानिए फ्रिज को 24 घंटे चालू रखना क्यों जरूरी है और साल में कितनी बार इसे बंद करना सही रहता है।

रेफ्रिजरेटर (Fridge) हर घर का एक अनिवार्य हिस्सा बन चुका है, जो खाने-पीने की चीजों को ताजा रखने और उन्हें खराब होने से बचाने का काम करता है। हालांकि, कई लोगों के मन में यह सवाल या गलतफहमी जरूर रहती है कि क्या बिजली का बिल बचाने या मशीन को आराम देने के लिए फ्रिज को रात में या दिन में कुछ घंटों के लिए बंद कर देना चाहिए। एक्सपर्ट्स के अनुसार, फ्रिज को 24 घंटे लगातार चालू रखने के लिए ही डिजाइन किया जाता है। अगर आप इसे बार-बार या रोज रात को स्विच ऑफ करते हैं, तो इससे आपकी जेब और फ्रिज की लाइफ दोनों पर बुरा असर पड़ता है।

Fridge

क्या आप भी 24 घंटे चालू रखते हैं फ्रिज?

फ्रिज बंद करने से क्या होता है?

दरअसल, जब आप फ्रिज को बंद कर देते हैं, तो उसके अंदर का तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। ऐसे में फ्रिज में रखी दूध, सब्जी, फल और पका हुआ भोजन जैसे खाद्य पदार्थ बहुत तेजी से खराब होने लगते हैं और उनमें बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ जाता है। जब आप सुबह या कुछ घंटों बाद दोबारा फ्रिज चालू करते हैं, तो कंप्रेसर को अंदर के तापमान को फिर से ठंडा करने के लिए दोगुनी मेहनत करनी पड़ती है। इस प्रक्रिया में कंप्रेसर ज्यादा लोड लेता है, जिससे बिजली की खपत कम होने के बजाय और ज्यादा बढ़ जाती है। साथ ही, बार-बार कूलिंग साइकिल टूटने से कंप्रेसर के खराब होने का जोखिम भी काफी बढ़ जाता है।

End of Feed