Hormuz में एक्टिव हुए स्कैमर्स, फंसे जहाजों को निकालने के लिए क्रिप्टो में कर रहे वसूली

हॉर्मुज में बढ़ते तनाव ने न केवल व्यापार को प्रभावित किया है, बल्कि साइबर ठगी के नए रास्ते भी खोल दिए हैं। अब ऐसे क्षेत्रों में कंपनियों को अब ऑपरेशनल चुनौतियों के साथ-साथ वित्तीय धोखाधड़ी से भी सतर्क रहना होगा।

वैश्विक समुद्री मार्ग हॉर्मुज (Strait of Hormuz) के पास फंसे जहाजों को लेकर एक नया साइबर फ्रॉड सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ठग खुद को ईरानी अधिकारी बताकर शिपिंग कंपनियों से सुरक्षित रास्ता देने के बदले क्रिप्टोकरेंसी में भुगतान मांग रहे हैं।

Scammers Active In Hormuz

हॉर्मुज में एक्टिव हुए स्कैमर्स, फंसे जहाजों को निकालने के लिए क्रिप्टो में कर रहे वसूली

क्रिप्टो में मांगी जा रही ‘ट्रांजिट फीस’

समुद्री जोखिम विश्लेषण कंपनी मारिस्क्स (Marisks) ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि कुछ अज्ञात समूह शिपिंग कंपनियों से संपर्क कर रहे हैं। ये स्कैमर्सBitcoin या Tether (USDT) में भुगतान मांगते हैं और बदले में जलडमरूमध्य पार कराने का दावा करते हैं।

End of Feed