Samsung यूजर्स की मौज! अगले महीने मिलेगा One UI 7 का अपडेट, देख लें डिवाइस की लिस्ट

Samsung One UI 7 Update: सैमसंग ने आधिकारिक तौर पर 22 जनवरी को गैलेक्सी एस25 सीरीज के साथ वन यूआई 7 अपडेट जारी किया था। सैमसंग वन यूआई 7 अपडेट एक रिफ्रेश्ड इंटरफेस, बेहतर फीचर्स, एआई-पावर्ड अपग्रेड और अधिक पर्सनलाइज यूजर एक्सपीरियंस के साथ आता है। इसका बीटा वर्जन जारी हो चुका है।

Samsung One UI 7 Update: यदि आप सैमसंग यूजर्स हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने अपने पुरीने स्मार्टफोन के लिए नए सॉफ्टवेयर अपडेट वन यूआई 7 अपडेट (One UI 7 Update) की घोषणा कर दी है। OneUI 7 के साथ, सैमसंग गैलेक्सी S24 और गैलेक्सी S23 सीरीज में राइटिंग टूल ला रहा है, जिससे यूजर कंटेंट को समराइज कर सकेंगे। बता दें कि यह अपडेट सबसे पहले गैलेक्सी S25 सीरीज के साथ पेश किया गया है। अब पुराने मॉडल को भी यह अपडेट मिलेगा।

End of Feed