इंतजार खत्म! Samsung Galaxy Z TriFold ऑफिशियली हुआ पेश, जानें कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy Z TriFold कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसकी डिस्प्ले तीन बार फोल्ड होती है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को सैमसंग ने दमदार फीचर्स के साथ पेश किया है। जल्द ही यह फोन भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है।

साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग के ट्राई फोल्ड स्मार्टफोन को लेकर पिछले काफी महीनों से चर्चा चल रही थी। फाइनली अब सैमसंग ने अपने फैंस का इंतजार खत्म कर दिया है। कंपनी ने अब आधिकारिक तौर पर Samsung Galaxy Z TriFold पेश कर दिया है। यह एक ऐसा फोल्डेबल स्मार्टफोन है जिसमें तीन बार मुड़ने वाली डिस्प्ले दी गई है, जो इसे काफी अनोखा बनाती है।

Samsung Galaxy Z TriFold

सैमसंग ने पेश किया अपना पहला ट्राई फोल्डेबल स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)

यह फोन खास तौर पर पावर यूजर्स और कंटेंट बनाने वालों के लिए तैयार किया गया है ताकि वे ज्यादा बेहतर तरीके से काम कर सकें। Galaxy Z TriFold की लॉन्चिंग 12 दिसंबर 2025 को दक्षिण कोरिया में होगी। इसके बाद यह कुछ चुनिंदा देशों में, जिनमें अमेरिका भी शामिल है, उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि अमेरिका में इसकी सटीक लॉन्च तारीख अभी तय नहीं की गई है।

End of Feed