लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वीवो ने अपनी फ्लैगशिप Vivo X300 Series को लॉन्च कर दिया है। पिछले कई महीनों से वीवो फैंस बेसब्री के साथ इस सीरीज के आने का इंतजार कर रहे थे जो अब खत्म हो चुका है। इस सीरीज में कंपनी ने दो स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं जिसमें Vivo X300 और vivo x300 Pro शामिल हैं। इस स्मार्टफोन सीरीज की सबसे बड़ी एसओपी इसमें मिलने वाला कैमरा सेटअप है। इसमें आपको 200 मेगापिक्सल का धांसू कैमरा मिलेगा।
अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो Vivo X300 सीरीज आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इसके स्मार्टफोन्स में आपको प्रीमियम डिजाइन के साथ-साथ दमदार फीचर्स भी मिलने वाले हैं। गेमिंग जैसे हैवी टास्क के साथ-साथ मल्टी टास्क और डेली रूटीन वर्क में ये फोन्स आपको बेहतरीन परफॉर्मेंस देने वाले हैं। Vivo X300 सीरीज की मार्केट में सीरीज टक्कर सैमसंग की फ्लैगशिप सीरीज Samsung Galaxy S25 Ultra से होने वाली है। कैमरा डिपार्टमेंट में वीवो की नई सीरीज सैमसंग की टेंशन बढ़ा सकती है। आइए आपको इसमें मिलने वाले वेरिएंट और फीचर्स की डिटेल जानकारी देते हैं।
Vivo X300 की कीमत
Vivo X300 को कंपनी की तरफ से तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसमें आपको 12GB+256GB, 12GB+512GB और 16GB+512GB ऑप्शन मिलते हैं। बेस वेरिएंट को खरीदने के लिए आपको 75,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं इसके 12GB वाले मिड वेरिएंट को कंपनी ने 81,999 रुपये और 16GB वाले टॉप वेरिएंट को 85,999 रुपये में लॉन्च किया है।
Vivo X300 Pro की कीमत की बात करें तो सबसे पहले बता दें कि इसे सिंगल वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें आपको 16GB की रैम और 512GB की स्टोरेज मिलती है। इसे वीवो ने बाजार में 1,09,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इस सीरीज के साथ कंपनी ने टेलीफोटो एक्सटेंडर किट भी लॉन्च की है जिसकी कीमत 18,999 रुपये है।
वीवो की इस नई सीरीज के दोनों ही स्मार्टफोन्स की सेल भारतीय बाजार में 8 दिसंबर से शुरू होगी। कंपनी ने लॉन्च के साथ ही प्रीबुकिंग भी शुरू कर दी है। आप अगर इन्हें खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्रीबुक कर सकते हैं।
Vivo X300 के स्पेसिफिकेशन्स
- Vivo X300 में 6.31 इंच की 1.5K BOE Q10+ LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है।
- इसके डिस्प्ले में आपको 1216×2640 पिक्सल का रेजोल्यूशन और 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।
- Vivo X300 में कंपनी ने परफॉर्मेंस के लिए X300 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट दिया गया है।
- स्मार्टफोन में आपको 16GB तक की LPDDR5x Ultra RAM और 512GB तक की स्टोरेज मिलेगी।
- आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड होगा जो कि OriginOS 6 पर बेस्ड होगा।
- सिक्योरिटी और प्राइवेसी के लिए स्मार्टफोन में इन डिस्प्ले 3D अल्ट्रासोनिक सिंगल प्वाइंट फिंगरप्रिंट मिलेगा।
- स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 6040mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी जो कि 90W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
Vivo X300 Camera Specifications
अगर आपको स्मार्टफोन से फोटोग्राफी करने का शौक है तो आपको यह फोन खूब पसंद आने वाला है। Vivo X300 के रियर पैनल में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें आपको OIS फीचर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा मिलेगा। तीसरा कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा जो कि 3X ऑप्टिकल जूम फंक्शन के साथ आएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
