Jio का 336 दिन वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान, 1000 रुपये से कम कीमत वाले प्लान ने कराई मौज
रिलायंस जियो देश की नंबर एक टेलीकॉम कंपनी है। जियो अपने ग्राहकों कि जरूरत और सहूलियत का बखूबी धयान रखती है। कंपनी अपने यूजर्स के लिए अब एक सबसे सस्ता एनुअल प्लान लेकर आ गई है। जियो यूजर्स को हजार रुपये से कम में 11 महीने की लंबी वैलिडिटी ऑफर कर रहा है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Dec 2 2025, 16:47 IST
Image Credit : Digit/Jio01 / 07
रिलायंस जियो यूजर बेस के मामले में देश की नंबर एक टेलीकॉम कंपनी है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने हाल ही में टेलीकॉम कंपनियों के सब्सक्राइबर डेटा को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार जियो के पास अब ग्राहकों की संख्या 48 करोड़ से भी ज्यादा हो चुकी है।
Image Credit : Digit/Jio02 / 07
ग्राहकों की जरूरत के मुताबिक जियो अपनी लिस्ट में नए-नए रिचार्ज प्लान जोड़ता रहता है। मोबाइल यूजर्स को बार-बार रिचार्ज प्लान न खरीदना पड़े इसके लिए जियो ने लिस्ट में लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की संख्या बढ़ा दी है।
Image Credit : Digit/Jio03 / 07
जियो के पास अब 28 दिन वाले प्लान्स काफी लिमिटेड है। इसके बजाय पोर्टफोलियो में यूजर्स को अब 56 दिन, 70 दिन, 84 दिन, 90 दिन, 98 दिन 200 दिन, 336 दिन और 365 दिन तक चलने वाले कई सारे रिचार्ज प्लान्स मिल जाते हैं।
Image Credit : Digit/Jio04 / 07
आज हम आपको जियो का एक ऐसा सस्ता रिचार्ज बताने वाले हैं जिसमें आप एक हजार रुपये से कम कीमत में 11 महीने तक अपना सिम एक्टिव रख सकते हैं और साथ में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
Image Credit : Digit/Jio05 / 07
जियो जिस रिचार्ज प्लान की हम बात कर रहे हैं उसकी कीमत सिर्फ और सिर्फ 895 रुपये है। जियो अपने करोडों ग्राहकों को इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में 336 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर कर रही है। इस प्लान के साथ आप 11 महीने तक सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। फ्री कॉलिंग के साथ ही पैक में आपको प्रत्येक 28 दिन के लिए 50 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।
Image Credit : Digit/Jio06 / 07
अगर आप महंगे और मंथली रिचार्ज प्लान से परेशान हैं तो जियो का यह प्लान आपको बड़ी राहत देने वाला है। इस प्लान में मिलने वाले डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें प्रत्येक 28 दिन के लिए 2GB डेटा ऑफर किया जाता है। मतलब आपको प्लान में कुल 24GB डेटा मिलने वाला है।
Image Credit : Digit/Jio07 / 07
अगर आप जियो के इस 895 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जियो का यह प्लान सभी यूजर्स के लिए नहीं है। कंपनी ने यह प्लान सिर्फ जियो फोन यूजर्स के लिए पेश किया है। मतलब अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आप इस प्लान को नहीं ले पाएंगे।