OnePlus 15R को कंपनी मिड रेंज फ्लैगशिप सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है। (फोटो क्रेडिट-Digit)
साल का आखिरी महीना चल रहा है और इस महीने स्मार्टफोन बाजार में बड़ी हलचल होने वाली है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस इस महीने अपने फैंस के लिए बड़ा धमाका करने की प्लानिंग कर रही है। अगर आप वनप्लस का नया फोन खरीदने जा रहे हैं तो बस कुछ दिनों का इंतजार और कर लीजिए फिर आपके पास OnePlus 15R का ऑप्शन भी मौजूद है। वनप्लस इसे भारत में इस महीने के तीसरे सप्ताह में लॉन्च करेगा। इस स्मार्टफोन के साथ ही बाजार में OnePlus Pad Go 2 को भी पेश किया जाएगा।
वनप्लस स्मार्टफोन और टैबलेट दोनों ही सेगमेंट में एक साथ धमाका करेगी। मतलब कंपनी एक साथ दो कैटेगरी के यूजर्स को टारगेट कर रही है। वनप्लस 17 दिसंबर 2025 को OnePlus 15R को लॉन्च करेगा। अगर आप एक हाई परफॉर्मेंस फोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं या फिर वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए एक बजट टैबलेट वनप्लस आपको दोनों ही ऑप्शन देने जा रहा है। वनप्लस लॉन्च से पहले ही OnePlus 15R और OnePlus Pad Go 2 को टीज कर रही है।
वनप्लस के अपकमिंग डिवाइसेस लेकर कई सारी लीक्स भी सामने आ चुकी हैं। आपको बता दें कि OnePlus 15R दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन बनने वाला है जो कि Snapdragon 8 Gen 5 के साथ मार्केट में दस्तक देगा। इस स्मार्टफोन में यूजर्स को 1.5K रेजोल्यूशन वाली एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जो कि 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। फोटोग्राफी सेगमेंट में OnePlus 15R बड़ा धमाल मचाने वाला है। इसमें कंपनी ने कैमरा के लिए नया DetailMax Engine इस्तेमाल करने वाली है जिसमें Ultra Clear Mode, Clear Burst और Clear Night Engine जैसे एडवांस फीचर्स मिलने वाले हैं। इस स्मार्टफोन में 7000mAh या फिर 8000mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिल सकता है।
OnePlus Pad Go 2 में कंपनी ने 12.1-इंच की बड़ी स्क्रीन मिलने वाली है। इसमें 2.8K रिजॉल्यूशन और 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। वनप्लस इस टैबलेट में LCD डिस्प्ले देने वाला है, लेकिन कंपनी ने इसे DCI-P3 कलर स्पेस के 98% कवरेज और Dolby Vision सपोर्ट के साथ तैयार किया है, ताकि यूजर्स को प्रीमियम विजुअल अनुभव मिल सके। यह टैबलेट कंटेंट देखने और स्टूडेंट्स के लिए नोट्स बनाने दोनों ही कामों में आपको बेहतरीन परफॉर्मेंस देने वाला है।
यह भी पढ़ें- Jio का 336 दिन वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान, 1000 रुपये से कम कीमत वाले प्लान ने कराई मौज
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। टेक एंड गैजेट्स (Tech-gadgets News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।