Samsung Galaxy Tab Active 5 का इंटरप्राइज एडिशन भारत में लॉन्च, बैटरी बदलने की है सुविधा

Samsung Galaxy Tab Active 5 Enterprise Edition: यह टैबलेट MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है। इसमें एक कस्टमाइजेबल Active Key दिया गया है, जिसे Push-to-Talk फीचर के लिए प्रोग्राम किया जा सकता है। इसके स्पीकर्स को Dolby Atmos सपोर्ट प्राप्त है।

सैमसंग ने अपने टैबलेट Samsung Galaxy Tab Active 5 Enterprise Edition को भार में लॉन्च कर दिया है Samsung Galaxy Tab Active 5 Enterprise Edition एक रग्ड टैबलेटहै जिसे मजबूती के लिए MIL-STD-810H का भी सर्टिफिकेशन मिल है। इसे IP68 की रेटिंग भी मिली है। Samsung Galaxy Tab Active 5 Enterprise Edition की डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है।

Samsung Galaxy Tab Active 5 Enterprise Edition

Samsung Galaxy Tab Active 5 Enterprise Edition/Photo-Samsung

Samsung Galaxy Tab Active 5 Enterprise Edition की कीमत

Samsung Galaxy Tab Active 5 Enterprise Edition की शुरुआती कीमत 49,999 रुपये है। इस कीमत में 6GB + 128GB वेरियंट मिलेगा, वहीं 8GB + 256GB वेरियंट की कीमत 56,999 रुपये रखी गई है। गैलेक्सी टैब एक्टिव 5 एंटरप्राइज एडिशन एक रग्ड टैबलेट है, जो खासतौर पर प्रोफेशनल और बिजनेस यूजर्स के लिए तैयार किया गया है। इसमें Brity Works, Zello for Work और Google Workspace जैसी सुविधाएं पहले से ही मिलती हैं। कंपनी के अन्य एंटरप्राइज मॉडल्स की तरह ही, इसके साथ भी Knox Suite Enterprise Security Platform का मुफ्त प्लान मिलेगा, जिसकी कीमत 4,515 रुपये है।

End of Feed