टेक एंड गैजेट्स

Outage: Airtel के बाद Jio और Vi की सेवाओं में भी आई दिक्कत, जियो ने बताई ये वजह

Jio Vi Airtel Network Down: Downdetector पोर्टल पर शाम करीब 5 बजे जियो नेटवर्क से जुड़ी 200 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। वहीं वोडाफोन-आइडिया को लेकर लगभग 50 शिकायतें सामने आईं, हालांकि यह संख्या एयरटेल के मुकाबले काफी कम है, लेकिन सामान्य स्तर से कहीं अधिक है।

Image

Jio down

सोमवार को एयरटेल नेटवर्क के आउटेज के बाद जियो और वोडाफोन-आइडिया नेटवर्क भी डाउन हो गए। Downdetector पोर्टल पर शाम करीब 5 बजे जियो नेटवर्क से जुड़ी 200 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। वहीं वोडाफोन-आइडिया को लेकर लगभग 50 शिकायतें सामने आईं, हालांकि यह संख्या एयरटेल के मुकाबले काफी कम है, लेकिन सामान्य स्तर से कहीं अधिक है।

आउटेज मैप के अनुसार, वोडाफोन-आइडिया की सेवाएं दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई और जयपुर जैसे शहरों में प्रभावित हुईं। दूसरी ओर जियो का आउटेज अधिक व्यापक रहा, जिससे चंडीगढ़, हैदराबाद, लखनऊ, पटना, अहमदाबाद समेत कई शहरों के यूजर्स प्रभावित हुए। अब तक न तो जियो और न ही वोडाफोन-आइडिया ने इस समस्या पर कोई आधिकारिक बयान जारी किया है।

गौरतलब है कि कुछ घंटे पहले ही एयरटेल नेटवर्क भी प्रभावित हुआ था। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इस आउटेज की पुष्टि की थी। शुरुआत में यह समस्या दिल्ली-एनसीआर में देखी गई थी, जो बाद में मुंबई और बेंगलुरु तक फैल गई।

क्या कहना है Jio का?

आउटेज पर Jio ने कहा हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि जियो नेटवर्क पूरे दिन सामान्य रूप से संचालित हो रहा है और इसमें कोई परिचालन संबंधी समस्या नहीं रही। जियो-से-जियो कॉल्स और जियो से अन्य गैर-प्रभावित नेटवर्क पर की गई कॉल्स पूरी तरह सुचारु रूप से काम कर रही हैं। केवल समस्या उन कॉल्स में देखी गई, जो जियो नंबर से एक विशेष प्रभावित नेटवर्क के ग्राहकों को की गईं, क्योंकि उस नेटवर्क की ओर से डाउनटाइम था।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article