आजकल स्मार्टफोन्स काफी ज्यादा एडवांस हो चुके हैं। कॉलिंग, चैटिंग से लेकर एंटरटेनमेंट के लिए अब इसका खूब इस्तेमाल होता है। भले ही स्मार्टफोन में आज के समय में ओटीटी स्ट्रीमिंग के लिए दमदार डिस्प्ले के साथ शानदार साउंड क्वालिटी जैसे फीचर्स मिल जाते हैं लेकिन वीडियो स्ट्रीमिंग का असली मजा बड़ी स्क्रीन पर ही आता है। अगर आप एक नया टैबलेट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग ने अपने फैंस के लिए एक नया टैबलेट लॉन्च कर दिया है जिसका नाम Samsung Galaxy Tab A11 है। इसमें आपको कई सारे तगड़े फीचर्स मिलते हैं।
सैमसंग ने भारतीय बाजार में लॉन्च किया सस्ती कीमत वाला टैबलेट। (फोटो क्रेडिट- Samsung)
Samsung Galaxy Tab A11 की कीमत
Samsung Galaxy Tab A11 को सैमसंग ने कई वेरिएंट के साथ मार्केट में पेश किया है। 4GB RAM + 64GB (Wi-Fi) मॉडल की कीमत 12999 रुपये है। इसके 4GB RAM + 64GB (Wi-Fi + 4G LTE) वाले मॉडल की कीमत 15,999 रुपये है। अगर आप इसके 8GB + 128GB (Wi-Fi) मॉडल को खरीदते हैं तो इसकी कीमत 17,999 रुपये है। अगर आप इसके 8GB + 128GB (Wi-Fi + 4G LTE) मॉडल को खरीदते हैं तो इसे खरीदने के लिए आपको 20,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। सैमसंग ग्राहकों को इस टैबलेट की खरीदारी पर बैंक कार्ड के जरिए फोन पर 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहा है।
Samsung Galaxy Tab A11 के फीचर्स
अगर आप एक ऐसा टैबलेट खरीदना चाहते हैं जिसमें अपने डेली रूटीन वर्क के साथ साथ एंटरटेनमेंट वाले काम भी पूरा कर सकें तो Samsung Galaxy Tab A11 एक परफेक्ट ऑप्शन बन सकता है। इस टैबलेट में सैमसंग ने कई सारे तगड़े फीचर्स उपलब्ध कराए हैं। इसमें आपको 8.7 इंच की डिस्प्ले दी गई है जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है। अगर आप एक कॉम्पैक्ट टैबलेट लेना चाहते हैं तो इसकी तरफ जा सकते हैं।
Samsung Galaxy Tab A11 में सैमसंग ने परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Helio G99 प्रोसेसर दिया है। इसमें आपको 8GB की रैम और 128GB तक की स्टोरेज मिलती है। कंपनी ने इसमें माइक्रोएसडी कार्ड लगाने का भी ऑप्शन दिया है जिससे आप इसकी स्टोरेज को 2TB तक बढ़ा सकते हैं। आउट ऑफ द बॉक्स यह टैबलेट एंड्रॉयड 15 पर रन करता है।
कंपनी का दावा है कि इसमें यूजर्स को 7 साल तक ओएस और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे। फोटोग्राफी के लिए इसमें आपको इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। टैबलेट को पॉवर देने के लिए इसमें 5100mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। टैबटेल में सैमसग ने 3.5mm ऑडियो जैक भी उपलब्ध कराया है।
