iPhone 17 Pro के बाद अब Samsung Galaxy S26 Ultra में भी मिलेगा ऑरेंज कलर, डिस्प्ले में होगा सबसे खास फीचर

Samsung Galaxy S26 Ultra को आने में थोड़ा समय है लेकिन इसकी लीक्स आनी शुरू हो चुकी हैं। इस स्मार्टफोन से जुड़ी लेटेस्ट लीक के मुताबिक इसमें कंपनी iPhone 17 Pro Max जैसा कलर ऑप्शन दे सकती है।

एप्पल हमेशा से ही अपने इनोवेशन, दमदार फीचर्स के लिए जाना जाता रहा है। कंपनी अपनी हर एक नई सीरीज के साथ एक या ट्रेंड भी सेट करती है। Apple ने सितंबर महीने में iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में कंपनी ने iPhone 17 Pro को कॉस्मिक ऑरेंज कलर के साथ लॉन्च किया था। Apple के इस नए ट्रेंड को अब दूसरी कंपनियां भी फॉलो करने लगी हैं। एप्पल के बाद अब साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग भी कॉस्मिक कलर ऑरेंज वाला स्मार्टफोन लाने जा रही है। सैमसंग फैंस को Samsung Galaxy S26 Ultra में ये यूनिक कलर ऑप्शन देखने को मिल सकता है।

Samsung Galaxy S24 Ultra (3)

सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन में मिलेंगे धांसू फीचर्स। (फोटो क्रेडिट- X- UniverseIce)

Samsung Galaxy S26 Ultra को कंपनी 2026 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। अभी इस स्मार्टफोन को आने में थोड़ा समय है लेकिन इसकी लीक्स आनी शुरू हो चुकी हैं। इस स्मार्टफोन से जुड़ी लेटेस्ट लीक के मुताबिक इसमें कंपनी iPhone 17 Pro Max जैसा कलर ऑप्शन दे सकती है। इसके साथ ही इसमें मिलने वाले कुछ फीचर्स भी सामने आ चुके हैं। लीक्स की मानें तो अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 6.9 इंच की QHD+ Dynamic AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है।

End of Feed