बाजार में गदर काटने आ गया सैमसंग का नया फोन Samsung Galaxy S26 FE, जानें फीचर्स और कीमत

फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी S26 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मुख्य कैमरा f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ मिलता है। इसके साथ 12MP f/2.2 अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 123 डिग्री है।

Samsung ने अपनी Galaxy S26 सीरीज के नए Fan Edition स्मार्टफोन Galaxy S26 FE को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च कर दिया है। फोन को Galaxy S26 लाइनअप के मुकाबले किफायती विकल्प के तौर पर पेश किया गया है। इसमें 6.7 इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Exynos 2500 चिपसेट, 4,900mAh बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन की ग्लोबल बिक्री 4 सितंबर से शुरू होगी। भारत में इसकी कीमत और लॉन्च डेट का अभी ऐलान नहीं किया गया है।

Samsung Galaxy S26 FE

6.7 इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले

Samsung Galaxy S26 FE की कीमत

Samsung Galaxy S26 FE की शुरुआती कीमत EUR 799 (करीब ₹89,000) रखी गई है। यह कीमत 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की है। इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 899 यानी करीब ₹1 लाख है। वहीं, 8GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला टॉप मॉडल EUR 1,099 यानी करीब ₹1.22 लाख में आता है।

End of Feed