Samsung Galaxy S23 Price Cut In India: यदि आप सैमसंग के दमदार कैमरा और डिस्प्ले वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह आपके लिए सही समय है। कंपनी ने Samsung Galaxy S24 सीरीज के लॉन्च से पहले Galaxy S23 फोन की कीमत में भारी कटौती कर दी है। इस फोन को अमेजन पर करीब 30 फीसदी डिस्काउंट के पर लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर और एक्सचेंज के साथ आप इसे आधी से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।
Samsung S23 Series
Samsung Galaxy S23 की कीमत और ऑफर
95,999 हजार रुपये कीमत वाले S23 के 256GB स्टोरेज वेरियंट को 28 फीसदी डिस्काउंट ( 27 हजार) के साथ 68,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फोन की खरीद पर अतिरिक्त बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील के साथ भी काफी बचत की जा सकती है। इस फोन से साथ अमेजन पर 32,050 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। यानी आप कैशबैक, ऑफर और एक्सचेंज के साथ फोन के साथ करीब 60 हजार की बचत कर सकते हैं।
Samsung Galaxy S23 स्पेशिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी S23 में 12MP अल्ट्रा-वाइड और 10MP टेलीफोटो सेंसर के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। फोन में सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन का कैमरा काफी शानदार है। इसके अलावा इसमें 6.1 इंच FHD+ डिस्प्ले और एंड्रॉयड 13 One UI 5.1 मिलता है। इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है, जो काफी फास्ट है।
सैमसंग गैलेक्सी S23 में 3,900mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। हालांकि, फोन के साथ चार्जर नहीं मिलता है। आपको इसे अलग से खरीदना होगा। फोन दो ग्रेफाइट और लाइम कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। फोन के साथ कंपनी चार साल तक एंड्रॉयड अपडेट देने वाली है। यानी चार साल तक आपका फोन नया रहेगा।
