टेक एंड गैजेट्स

Confirmed: अगले महीने होगा सैमसंग का Galaxy इवेंट, Galaxy S25 FE समेत लॉन्च होंगे ये प्रोडक्ट

Samsung Galaxy event 4 सितंबर को भारतीय समयानुसार शाम को 3 बजे शुरू होगा। इसकी जानकारी कंपनी ने न्यूजरूम पोस्ट के जरिए दी है। यह एक वर्चुअल इवेंट होगा जिसका लाइव प्रसारण सैमसंग के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकेगा।

Image

Samsung Galaxy Event/Photo- Samsung

Samsung और ऐप्पल की टक्कर हमेशा से होती रही है। अभी एक दिन पहले ही ऐप्पल ने अपने इवेंट की घोषणा की है और अब सैमसंग ने Galaxy इवेंट की तारीफ का एलान कर दिया है। सैमसंग का गैलेक्सी इवेंट 4 सितंबर 2025 को होगा जिसमें Samsung Galaxy Tab S11 सीरीज और Galaxy S25 FE लॉन्च होंगे।

Samsung Galaxy Event: तारीख और ऑफर्स

Samsung Galaxy event 4 सितंबर को भारतीय समयानुसार शाम को 3 बजे शुरू होगा। इसकी जानकारी कंपनी ने न्यूजरूम पोस्ट के जरिए दी है। यह एक वर्चुअल इवेंट होगा जिसका लाइव प्रसारण सैमसंग के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकेगा। कंपनी ने कहा है कि सैमसंग की वेबसाइट और सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से डिवाइस को पहले रिजर्व करने पर ग्राहकों को $50 यानी करीब 4,400 रुपये का क्रेडिट मिलेगा।

इस ऑफर को कंपनी ने “latest qualifying” नाम दिया है। इस क्रेडिट का इस्तेमाल यूजर्स Galaxy phones, Galaxy Tab, Galaxy Ring, Galaxy Buds, Galaxy Watch या किसी अन्य एक्सेसीरीज की खरीदारी में कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी ने गैलेक्सी टैब की खरीदारी पर $950 यानी करीब 83,000 रुपये के बचत की बात की है, हालांकि ऑफर के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी गई है।

Samsung Galaxy Event: क्या-क्या होगा लॉन्च?

सैमसंग के इस इवेंट में Samsung Galaxy Tab S11 सीरीज लॉन्च की जाएगी। कहा जा रहा है कि Galaxy Tab S11 और Galaxy Tab S11 Ultra को पेश किया जाएगा। इस बार प्लस वेरियंट को ड्रॉप किया जा रहा है। इन टैब में MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर मिलेगा।

गैलेक्सी एस25 सीरीज के तहत Samsung Galaxy S25 FE को लॉन्च किया जाएगा।

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक Galaxy S25 FE के साथ 6.7 इंच की फुल एचडी+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलेगा जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। फोन के साथ Exynos 2400 प्रोसेसर के अलावा 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

कैमरे की बात करें तो Galaxy S25 FE के साथ ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। फोन में 4,900mAh की बैटरी होगी जिसके साथ 45W की वायर और 25W की वायरलेस चार्जिगं का सपोर्ट होगा।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेय author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article