टेक एंड गैजेट्स

आ रहा है इनबिल्ट AC वाला स्मार्टफोन, 15,000mAh की है बैटरी, आपने देखा कि नहीं

Smartphone With AC: कंपनी ने दो कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन की झलक दिखाई। Realme एक ऐसा फोन दिखाया जिसमें 15,000mAh की बैटरी है। इस बैटरी को लेकर 50 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है जो कि कॉलिंग के लिए नहीं, बल्कि वीडियो प्लेबैक के लिए है। आमतौर पर स्मार्टफोन में 12-14 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलता है।

Image

Realme AC phone with 15000mAh Battery/Photo-Realme/NxtinTech

फोन के साथ कूलिंग फैन का मिलना तो आम बात है लेकिन यदि कोई कंपनी अपने स्मार्टफोन के साथ एसी दे तो यह वाकई हैरानी वाली बात होगी, हालांकि Realme ने ऐसे ही एक फोन की झलक दिखाकर मार्केट में तहलका मचा दिया है। चाइनीज कंपनी रियलमी ने हाल ही मे 828 Fan फेस्टिवल का आयोजन किया था जिसमें कंपनी ने अपना एक कॉन्सेप्ट फोन दिखाया।

फोन में है 15,000mAh की बैटरी

इस फेस्टिवल में कंपनी ने दो कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन की झलक दिखाई। Realme एक ऐसा फोन दिखाया जिसमें 15,000mAh की बैटरी है। इस बैटरी को लेकर 50 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है जो कि कॉलिंग के लिए नहीं, बल्कि वीडियो प्लेबैक के लिए है। आमतौर पर स्मार्टफोन में 12-14 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलता है। इस फोन में रिवर्स चार्जिंग है और साथ में चिल फैन भी है। फोन में इनबिल्ट फैन भी दिए गए हैं जो हर हाल में फोन को ठंडा रखने की गारंटी देते हैं।

दूसरी डिवाइस को भी कर सकते हैं चार्ज

Realme 828 फैन फेस्टिवल में दिखाए गए 15,000mAh बैटरी वाला एक पोर्टेबल पावर स्टेशन की तरह है जिससे आप दूसरी डिवाइस को भी चार्ज कर सकते हैं। रियलमी के वाइस प्रेसिडेंट Chase Xu के मुताबिक एक बार की चार्जिंग के बाद इस फोन पर आप लगातार 25 मूवी देख सकते हैं। फोन से लगातार 18 घंटे तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है और पांच दिन तक चार्ज करने की जरूरत नहीं होगी। फ्लाइट मोड में तीन महीने का स्टैंडबाय समय भी है।

स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी है लेकिन लीक रिपोर्ट के मुताबिक फोन में एंड्रॉयड 15 मिलेगा। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक Dimensity 7300 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी रैम आर 256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। रैम को वर्चुअल तौर पर 12 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

फोन में 6.7 इंच की डिस्प्ले मिलेगी और डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। बैक पैनल पर 15,000mAh बैटरी की ब्रांडिंग होगी। कूलिंग फैन के कारण कहा जा रहा है कि इसमें बिल्ट इन AC है। फोन का एक वीडियो टीजर भी सामने आया है जिसमें वेंट ग्रिल को देखा जा सकता है जो कि लेफ्ट फ्रेम है। दावा है कि यह फैन फोन को 6 डिग्री सेल्सियस तक ठंडा कर सकता है। फोन की लॉन्चिंग के बारे में कंपनी ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article