टेक एंड गैजेट्स

iPhone 17 Series: लॉन्चिंग से पहले कलर्स वेरियंट लीक, इन चार कलर्स में लॉन्च होंगे नए आईफोन

कहा जा रहा है कि iPhone 17 Air को भी लॉन्च करेगा जो कि इस सीरीज का सबसे पतला फोन होगा। iPhone 17 एयर को ब्लैक, व्हाइट, लाइट गोल्ड और लाइट ब्लू कलर में लॉन्च किया जाएगा। कहा जा रहा है कि एयर के साथ ऐप्पल iPhone Plus वेरियंट को रिप्लेस करेगा।

Image

iPhone 17 Pro (Image Credit: MacRumors)

Photo : Times Now Digital

ऐप्पल अगले महीने 9 सितंबर को Awe Dropping इवेंट करने वाला है जिसमें iPhone 17 सीरीज लॉन्च की जाएगी। iPhone 17 सीरीज के तहत चार नए आईफोन के लॉन्च होने की उम्मीद है जिनमें iPhone 17 के अलावा iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Air शामिल होंगे। लॉन्चिंग से ठीक पहले iPhone 17 सीरीज के कलर्स लीक हुए हैं। कहा जा रहा है कि iPhone 17 को ही अकेले 6 कलर वेरियंट में पेश किया जाएगा।

iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Air के कलर्स (संभावित)

टिप्सटर Setsuna Digital के मुताबिक iPhone 17 को ब्लैक, व्हाइट, pewter ग्रे, ग्रीन, पिंक और लाइट ब्लू कलर में पेश किया जाएगा, जबकि iPhone 17 Pro को ब्लैक, व्हाइट, ग्रे, डार्क ब्लू और ऑरेंज कलर में लॉन्च किया जाएगा। iPhone 17 Pro Max की बात करें तो इसे भी प्रो मॉडल वाले कलर्स में भी पेश किया जाएगा।

iPhone 17 Series Colours

iPhone 17 Series Colours/Photo- Weibo/ Setsuna Digital

कहा जा रहा है कि iPhone 17 Air को भी लॉन्च करेगा जो कि इस सीरीज का सबसे पतला फोन होगा। iPhone 17 एयर को ब्लैक, व्हाइट, लाइट गोल्ड और लाइट ब्लू कलर में लॉन्च किया जाएगा। कहा जा रहा है कि एयर के साथ ऐप्पल iPhone Plus वेरियंट को रिप्लेस करेगा।

iPhone 17 Air का वीडियो लीक

कुछ दिन पहले ही iPhone 17 Air का एक वीडियो लीक हुआ था जिसमें iPhone 17 Air के डमी को देखा गया था। वीडियो में iPhone 17 Air ब्लू लाइट कलर में था और फोन को अलग-अलग एंगल से दिखाया गया था।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेय author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article