साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग ने भारतीय बाजार में एक बड़ा धमाका कर दिया है। सैमसंग की तरफ से मार्केट में Samsung Galaxy Book4 का अपग्रेडेड वर्जन Samsung Galaxy Book4 Edge 15 को लॉन्च कर दिया गया है। अगर आप एक बड़ी स्क्रीन वाला दमदार लैपटॉप तलाश रहे हैं तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। सैमसंग के इस लेटेस्ट लैपटॉप में 15.6 इंच की तगड़ी स्क्रीन दी गई है। आइए आपको इसके फीचर्स और प्राइस की डिटेल जानकारी देते हैं।
सैमसंग ने लॉन्च किया अफोर्डेबल लैपटॉप (फोटो क्रेडिट-Samsung)
Samsung Galaxy Book4 Edge 15 की कीमत
सैमसंग फैंस के लिए सबसे अच्छी खुशखबरी यह है कि Samsung Galaxy Book4 Edge 15 को कंपनी ने बेहद अफोर्डेबल प्राइस के साथ मार्केट में पेश किया है। इस लैपटॉप में आपको 16GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज देखने को मिल सकती है। कंपनी ने इसे सिर्फ 64,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। हालांकि आप इसे और भी कम दाम में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
Samsung Galaxy Book4 Edge 15 पर ग्राहकों को बैंक कार्ड पर 5000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इस ऑपर के साथ आप सिर्फ 59,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इस लैपटॉप में आपको Arctic Blue कलर ऑप्शन मिलने वाला है। आप इसे सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy Book4 Edge 15 के फीचर्स
Samsung Galaxy Book4 Edge 15 में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 15.6 इंच का FHD IPS पैनल वाला डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले में आपको 1920×1080 पिक्सल का रेजोल्यूशन मिलेगा। आंखों की सेफ्टी के लिए इसके डिस्प्ले में कंपनी ने एंटी ग्लेयर डिजाइन दिया है। लैपटॉप में परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm Snapdragon X प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है।
Samsung Galaxy Book4 Edge 15 में सैमसंग ने 16GB की रैम और 512GB की स्टोरेज दी है। इसमें आपको Qualcomm Adreno का भी सपोर्ट मिलता है। यह लैपटॉप स्टीरियो स्पीकर्स से लैस है इसलिए इसमें आपको शानदार एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस मिलने वाला है। इसे डॉल्बी एटमॉस फीचरसे लैस किया गया है। वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको फ्रंट में 2MP का HD कैमरा मिलता है। कॉलिंग को बेहतर बनाने के लिए इसमें 2 माइक दिए गए हैं। इस लैपटॉप में 61.2 Wh बैटरी दी गई है जो कि 65W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
