Samsung Galaxy Book5 Pro भारत में लॉन्च, 32GB रैम और 1TB स्टोरेज से है लैस, जानें कीमत और फीचर्स

सैमसंग ने भारतीय बाजार में नया लैपटॉप Samsung Galaxy Book 5 Pro को लॉन्च कर दिया है। इस लैपटॉप में कंपनी ने 16 इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ 1TB तक की स्टोरेज और 32GB तक की रैम का सपोर्ट दिया है। सिंगल चार्ज पर यह लैपटॉप 25 घंटे तक का बैकअप देता है।

Samsung Galaxy Book 5 Pro Launched: साउथ कोरिया की टेक जायंट सैमसंग ने भारतीय बाजार में एक नया लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। सैमसंग ने इस लैपटॉप को मार्च के महीने लॉन्च की गई गैलेक्सी बुक 5 सीरीज के अंतर्गत लॉन्च किया है जो कि Samsung Galaxy Book 5 Pro 16 इंच है। कंपनी ने गैलेक्सी बुक प्रो को दो वेरिएंट में लॉन्च किया था जिसमें 14 इंच और 16 इंच वेरिएंट शामिल थे। मार्च के लॉन्च के दौरान कंपनी ने ग्लोबल स्तर पर दोनों ही वेरिएंट को अलग अलग देश के मार्केट में पेश किया था लेकिन भारत में सिर्फ 14 इंच वाला वेरिएंट ही लाया गया था। हालांकि अब कंपनी ने भारतीय फैंस के लिए 16 इंच साइज वाला लैपटॉप भी लॉन्च कर दिया है।

Samsung (4)

सैमसंग ने भारतीय बाजार में उतारा नया लैपटॉप। (फोटो क्रेडिट-Samsung)

अगर आपका बजट डेढ़ लाख के करीब है तो आप Samsung Galaxy Book 5 Pro की तरफ जा सकते हैं। सैमसंग ने अपने इस लेटेस्ट लैपटॉप में भर-भर के फीचर्स उपलब्ध कराए हैं। अगर आप अपने पर्सनल और प्रोफेशनल वर्क के लिए फ्लैगशिप फचर्स वाला लैपटॉप तलाश रहे हैं तो आपके लिए यह एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आइए आपको इसके प्राइस और फीचर्स के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

End of Feed