टेक एंड गैजेट्स

देश का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, 5 रुपये डेली के खर्च में 365 दिन की टेंशन होगी खत्म

करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। अगर आप महंगे रिचार्ज प्लान्स से परेशान हैं तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। एक ऐसा सुपर सेविंग प्लान आ चुका है जो आपको पूरे साल के लिए एक बार में ही टेंशन फ्री कर देगा। अब यूजर्स को कम कीमत में कई सारे ऑफर्स मिलेंगे।

Image

करोड़ों मोबाइल यूजर्स की खत्म हुई बड़ी टेंशन।

देशभर में 100 करोड़ से अधिक लोग मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं। हर एक मोबाइल यूजर्स के लिए महंगे रिचार्ज प्लान्स एक बड़ी परेशानी बन चुके हैं। जियो से लेकर बीएसएनएल तक सभी यूजर्स सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लान्स की तलाश में रहते हैं। जब से रिचार्ज प्लान्स महंगे हुए हैं तब से मोबाइल यूजर्स के बीच में महंगे प्लान्स की डिमांड तेजी से बढ़ी है। अगर आप अपने लिए एक सस्ता प्लान तलाश रहे हैं तो आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। अब एक ऐसा सुपर सेविंग वाला सस्ता प्लान आ गया है जो आपको कम खर्च में 365 दिनों के लिए टेंशन फ्री कर देगा।

अगर आप किसी ऐसे प्लान की तलाश में हैं जो कीमत में कम हो लेकिन उसमें वैलिडिटी अधिक मिले, अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा हो और साथ में डेटा की भी सुविधा मिले तो अब BSNL ने देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स को बड़ी राहत दे दी है। BSNL हमेशा ही सस्ते रिचार्ज प्लान्स के लिए जानी जाती रही है और कंपनी ने एक धमाकेदार सुपर सेविंग प्लान पेश कर दिया है।

आ गया सुपर सेविंग रिचार्ज प्लान

बीएसएनएल की तरफ से भारत का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत 2000 रुपये से भी कम है। अगर आप एक बार में ही पूरे साल के लिए रिचार्ज के झंझट से बचना चाहते हैं तो इस प्लान की तरफ जा सकते हैं। कंपनी के इस नए प्लान की कीमत सिर्फ 1999 रुपये है। बीएसएनएल अपने यूजर्स को प्लान में पूरे 365 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर कर रहा है।

आपको एक बार में यह रिचार्ज प्लान थोड़ा महंगा लग सकता है लेकिन इसकी हर दिन की कॉस्ट सिर्फ 5 रुपये ही है। आप डेली सिर्फ 5 रुपये खर्च करके रिचार्ज प्लान्स की सभी तरह की परेशानियों से फ्री हो सकते हैं। कंपनी ग्राहकों को इस रिचार्ज प्लान में 365 दिन तक सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर कर रही है। इसके साथ ही आपको सभी मोबाइल नेटवर्क के लिए इसमें डेली 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।

सस्ते प्लान में भरपूर डेटा का ऑफर

इसके अलावा अगर आप अधिक डेटा इस्तेमाल करते हैं तो आपको यह प्लान खूब पसंद आने वाला है। सरकारी कंपनी अपने ग्राहकों को प्लान में कुल 600GB डेटा ऑफर कर रही है। मतलब आप हर महीने करीब 50GB डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद भी आप इंटरनेट इस्तेमाल कर पाएंगे हालांकि आपको इस दौरान सिर्फ 40Kbps की स्पीड मिलेगी।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article