टेक एंड गैजेट्स

Instagram में आ गए धमाकेदार फीचर्स, Map, Repost और Friends से बदलेगा एक्सपीरियंस

Instagram एक पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। हर दिन करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। आज के समय में यह ऐप एंटरटेनमेंट का एक प्रमुख जरिया बन चुका है। अपने यूजर्स को एक नया एक्सपीरियंस देने के लिए कंपनी ने 3 धमाकेदार फीचर्स दे दिए हैं।

Image

इंस्टाग्राम के नए फीचर्स करोड़ों यूजर्स को देंगे नया एक्सपीरियंस। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Instagram New Features: रील्स का नाम आते ही सबसे पहले इंस्टाग्राम का ख्याल आता है। शॉर्ट वीडियो मे करने से लेकर फोटो शेयरिंग तक में यह एक सबसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म बन चुका है। अपने करोड़ों यूजर्स को एक नया एक्सपीरियंस देने के लिए कंपनी समय-समय पर नए नए फीचर्स लाती रहती है। इस बीच इंस्टाग्राम ने यूजर्स के लिए कई सारे धांसू फीचर्स पेश कर दिए हैं। अगर आप इंस्टाग्राम इस्तेमाल करते हैं तो आपको एक नया एक्सपीरियंस मिलने वाला है। आइए आपको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के नए फीचर्स के बारे में बताते हैं।

इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स के लिए Instagram Map, Reposts और Reels में Friends फीचर को जोड़ा है। कंपनी अब धीरे-धीरे इन फीचर्स को रोल आउट कर रही है। ये नए फीचर्स यूजर्स को एंटरटेनमेंट में एक नया एस्पीरियंस तो देंगे ही इसके साथ ही अब कंटेंट देखने में भी सहूलियत मिलने वाली है। अब आप आसानी से अपने इंस्ट्रेस्ट का कंटेंट सर्च कर सकेंगे।

Instagram का नया Map फीचर

आपको बता दें कि इंस्टाग्राम में मिलने वाला नया मैप फीचर Snapchat के Snap Map से काफी मिलता जुलता है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपनी लोकेशन को शेयर कर सकते हैं। इतना ही नहीं अब यूजर्स इस फीचर की मदद से उस जगह का कंटेंट भी देख पाएंगे। इंस्टाग्राम मैप पर यूजर्स को अपने दोस्तों और दूसरे क्रिएटर्स की स्टोरीज और फोटो देखने को भी मिलेगी। कंपनी ने मैप फीचर में नोट की सुविधा दी है जिससे आप कुछ शब्दों का एक छोटा मैसेज छोड़ पाएंगे। इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि यह रियल टाइम लोकेशन नहीं दिखाता।

इंस्टाग्राम लेटेस्ट फीचर्स को धीरे-धीरे रोल आउट कर रहा है। कंपनी ने Instagram Map फीचर को हाल ही में यूएस में लॉन्च किया है। उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इसे भारत में भी पेश कर सकती है।

Instagram का Reposts फीचर

इंस्टाग्राम ने अब अपने करोड़ों यूजर्स को रीपोस्ट (Reposts) का फीचर दे दिया है। यह माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X और Tik Tok के शेयरिंग फीचर जैसा है। इस फीचर की मदद से आप किसी भी पब्लिक रील्स या फिर पोस्ट को अपनी प्रोफाइल पर शेयर कर सकते हैं। आप जो भी पोस्ट को रीपोस्ट करेंगे वह आपकी प्रोफाइल पर एक अलग “Reposts” टैब में जुड़ेगी। इस फीचर की मदद से करोड़ों यूजर्स को अपने कंटेंट की रीच बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Instagram का Friends फीचर

इंस्टाग्राम ने अपने रील्स सेक्शन में एक नया टैब जोड़ा है जिसका नाम Friends है। इस टैब का सबसे बड़ा फायदा यह होने वाला है कि यूजर्स देख पाएंगे कि उनके दोस्तों ने कौन सी रील्स लाइक की है, कमेट किया है या फिर किस पोस्ट को रीपोस्ट किया है। इससे क्रिएटर्स को यह समझने में आसानी होगी कि लोगों को किस तरह का कंटेंट पसंद आ रहा है। अगर आप अपनी एक्टिविटी को प्राइवेट रखना चाहते हैं तो कंपनी ने इस टैब को हटाने या फिर बंद करने का भी ऑप्शन दिया है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article