रक्षा बंधन को रिश्तों का सबसे बड़ा त्योहार माना गया है। भाई-बहन का रिश्ता होती ही सबसे अनमोल और पवित्र है। इस साल रक्षा बंधन का त्योहार 9 अगस्त 2025 को मनाया जा रहा है। इंटरनेट की सुपरफास्ट दुनिया ने त्योहारों को और भी खूबसूरत और शानदार बना दिया है।
आमतौर पर हम किसी भी पर्व-त्योहार के मौके पर अपने सगे संबंधियों को बधाई संदेश भेजते हैं। आमतौर पर हम बने-बनाए व्हाट्सएप स्टीकर और जीआईएफ भेजते हैं लेकिन इस बार हम आपको एक ट्रिक बताएंगे जिसकी मदद से आप खुद ही व्हाट्सएप स्टीकर बना सकेंगे। आइए जानते हैं...
WhatsApp पर कैसे बनाएं रक्षा बंधन का स्टीकर
WhatsApp पर स्टीकर बनाना कोई बड़ा काम नहीं है, लेकिन कोई भी काम तब तक बड़ा रहता है जब तक आप उसके बारे में नहीं जानते हैं। आप महज कुछ स्टेप्स में ही WhatsApp पर मनचाहा स्टीकर बना सकते हैं। WhatsApp स्टीकर्स बनाने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले अपने WhatsApp एप को अपडेट करें।
- इसके बाद उस शख्स के चैट में जाएं जिसे आपको स्टीकर भेजना है।
- अब नीचे जहां आप मैसेज टाइप करते हैं, वहां एक स्टीकर का आइकन दिखेगा।
- इस आइकन पर क्लिक करें।
- अब लेफ्ट में सबसे पहले आपको एक फोटो के आइकन पर + दिखेगा। इस पर क्लिक करें और उस फोटो को चुनें जिसका आप स्टीकर बनाना चाहते हैं।
- फोटो के चुनते हैं एक स्टीकर बनकर तैयार हो जाएगा। इसे आप सेंड कर सकते हैं।
- एक बार स्टीकर के सेंड हो जाने के बाद आपके WhatsApp के स्टीकर पैक में यह दिखने लगेगा।
- उसके बाद आप इस स्टीकर को किसी को भी भेज सकेंगे।
- इसी तरह आप GIF फाइल भी किसी को भेज सकते हैं।
स्टीकर के लिए आप किसी भी फोटो को चुन सकते हैं। बेहतर होगा कि आप अपनी राखी वाली फोटो का ही स्टीकर बना लें।
WhatsApp स्टीकर्स ग्रिटिंग का दूसरा तरीका
- यदि आप खुद का स्टीकर बनाना नहीं चाहते हैं तो आप बने-बनाए स्टीकर्स भी भेज सकते हैं।
- इसके लिए WhatsApp के चैट में जाएं और स्टीकर के आइकन पर क्लिक करें।
- अब सबसे नीचे राइट साइड में कोने में आपको + दिखेगा।
- इस पर क्लिक करके
Raksha Bandhan 2025 या Raksha Bandhan, Rakhi लिखकर सर्च करें। - इसके बाद जो भी स्टीकर पैक आपको पसंद आए उसे डाउनलोड कर लें।
- उसके बाद फिर से स्टीकर के आइकन पर क्लिक करके जिसे मन करे, उसे स्टीकर भेजें।
