क्रिसमस से पहले सस्ता हुआ सैमसंग का दमदार 5G फोन, अब 14 हजार में होगा आपका

Samsung Galaxy A14 5G में 6.6 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन का डिजाइन शानदार है और यह एम-सीरीज से काफी लाइटवेट भी है। हालांकि, फोन के साथ 5000mAh की बैटरी मिलती है।

Samsung Galaxy A14 5G Price Drop: सैमसंग ने अपने 5G फोन गैलेक्सी A14 5G की कीमत में भारी कटौती कर दी है। मिड-रेंज फोन को इस साल की शुरुआत में ही लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत में 2 से 3 हजार की कटौती की गई है। इसमें 6.6 इंच फुल एचडी डिस्प्ले और 8 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी तक स्टोरेज मिलता है।

Samsung Galaxy A14 5G की कीमत और डिस्काउंट

सैमसंग गैलेक्सी A14 5G को जनवरी 2023 में 16,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। अब फोन को अब 2 हजार रुपये डिस्काउंट के साथ 14,499 रुपये की कीमत पर उपलब्ध किया गया है। साथ ही इस पर 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी है। यानी आप 13,499 रुपये तक की कीमत पर फोन खरीद सकते हैं।

End of Feed