साउथ कोरियन टेक जायंट सैमसंग ने बिना किसी शोर शराबे के चुपके से बाजार में एक नया स्मार्टफोन लिस्ट कर दिया है। सैमसंग के नए स्मार्टफोन का नाम Samsung Galaxy A08 है। कंपनी ने इस लो बजट सेगमेंट में लॉन्च किया है। फिलहाल अभी भारतयी बाजार में इसकी एंट्री नहीं हुई है लेकिन जिस तरह से भारत में सैमसंग की फैन फॉलोइंग है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी जल्द ही इसे भारत में भी पेश कर सकती है।
सैमसंग भारतीय बाजार में जल्द पेश कर सकता है इस सस्ते स्मार्टफोन को।
कंपनी ने इसे यूएआई की रिटेल वेबसाइट पर लिस्ट किया है। सैमसंग के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में आपको 6.7 इंच की PLS LCD डिस्प्ले मिलती है। इस लो बजट सेगमेंट में भी सैमसंग ने 90Hz की डिस्प्ले दी है। इसके अलावा इसमें आपको फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए भी दमदार कैमरा सेटअप मिलता है।
Samsung Galaxy A08 को कंपनी ने 4GB रैम और 64GB की स्टोरेज के साथ पेश किया है। बता दें कि सैमसंग का यह नया स्मार्टफोन 4G कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसके बेस वेरिएंट को कंपनी ने लगभग 16000 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इसके अलावा इसमें फैंस को तीन कलर ऑप्शन मिलने वाले हैं जिसमें डार्क ब्लू, सिल्वर और ग्रीन शेड मिलने वाले हैं।
Samsung Galaxy A08 के फीचर्स
Samsung Galaxy A08 में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 6.7 इंच की डिस्प्ले मिलती है। स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए इसकी डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। Google Play Console के मुताबिक फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 17 को सपोर्ट करता है। बेस वेरिएंट में आपको 4GB की रैम और 64GB की स्टोरेज मिलती है वहीं इसका दूसरा वेरिएंट भी आता है जिसमें 6GB की रैम और 128GB की स्टोरेज मिलती है। सैमसंग ने इस स्मार्टफोन में माइक्रोएसडी कार्ड का भी सपोर्ट दिया है जिससे आप जरूरत के मुताबिक स्टोरेज को बढ़ा भी सकते हैं।
Galaxy A08 का कैमरा
सैमसंग के इस नए Galaxy A08 में मिलने वाले कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें आपको 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में आपको 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
लो बजट सेगमेंट होने के बावजूद इस स्मार्टफोन में फैंस को कंपनी ने कई सारे दमदार फीचर्स दिए हैं। इस स्मार्टफोन में आपको IP64 रेटिंग दी गई है। इसके साथ ही इसमें आपको 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इतनी बड़ी बैटरी को जल्दी चार्ज करने के लिए आपको इसमें 25W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इस स्मार्टफोन की थिकनेस की बात करें तो यह फोन सिर्फ 8.00mm मोटा है।
