iPhone 18 Series की लॉन्च के बाद iPhone 17 खरीदने की मची होड़, 20% से ज्यादा महंगा हो सकता है फोन

iPhone 18 Series की लॉन्च के बाद अब iPhone 17 की कीमत 20% से ज्यादा बढ़ने वाली है। कीमत बढ़ने से पहले ग्राहक पुराने स्टॉक की खरीदारी कर रहे हैं। जानें iPhone 17, 17 Pro और Pro Max की कीमत और स्टॉक की स्थिति।

ऐप्पल ने हाल ही में iPhone 18 सीरीज लॉन्च की है जिसके तहत तीन मॉडल पेश किए गए हैं जिनमें iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और iPhone Duo शामिल हैं। नए आईफोन की कीमतों को लेकर काफी बवाल हो रहा है। सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है और लोग मजाक में कह रहे हैं कि अब एक किडनी बेचने से काम नहीं चलेगा।

iPhone 17

iPhone 17 की कीमत 20 फीसदी से ज्यादा बढ़ेगी

iPhone 18 की लॉन्चिंग प्राइस का असर iPhone 17 series पर भी पड़ा है। Apple की iPhone 17 सीरीज को लेकर ग्राहकों की दिलचस्पी त्योहारी सीजन से पहले ही तेजी से बढ़ रही है। इसकी बड़ी वजह iPhone 17 की कीमत में होने वाली बड़ी बढ़ोतरी है। ग्राहक मौजूदा कीमत पर फोन खरीदकर बाद में होने वाली महंगाई से बचना चाहते हैं। रिटेलर्स को उम्मीद है कि Apple के पुराने और नए दोनों iPhone मॉडल की मांग बढ़ने से प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट की बिक्री में करीब 5-10 फीसदी तक उछाल आ सकता है।

End of Feed