Airtel के बाद Jio का भी पार्टनर बना SpaceX, भारत में Starlink पर करेंगे काम

Reliance Jio partnership with SpaceX Starlink: इस पार्टनरशिप के साथ कंपनियां भारत के सबसे ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों सहित देश भर में भरोसेमंद ब्रॉडबैंड सर्विस देने के लिए काम करेंगी। बता दें कि स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट दूर-दराज के क्षेत्र में नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए जाना जाता है।

Reliance Jio partnership with SpaceX Starlink: भारती एयरटेल के बाद अब रिलायंस जियो ने स्पैसएक्स के साथ स्टारलिंक को भारत लाने के लिए पार्टनरशिप कर ली है। एक दिन पहले ही एयरटेल ने भारत में स्टारलिंक इंटरनेट लाने के लिए एलन मस्क की स्पेसएक्स से पार्टनरशिप की घोषणा की थी। अब जियो ने 12 मार्च को घोषणा की कि उसने भारत में स्टारलिंक की इंटरनेट सर्विस शुरू करने के लिए एलन मस्क की स्पेसएक्स के साथ पार्टनरशिप करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

Reliance Jio partnership with SpaceX Starlink

Reliance Jio partnership with SpaceX Starlink

जियो-स्पैसएक्स पार्टनरशिप

बयान में कहा गया है कि यह पार्टनरशिप जियो के व्यापक मोबाइल नेटवर्क और स्टारलिंक की सैटेलाइट टेक्नोलॉजी का लाभ उठाने का प्रयास करता है ताकि विश्वसनीय इंटरनेट पहुंच सुनिश्चित की जा सके, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र भी शामिल हैं। इसके अलावा यह पार्टनरशिप स्टारलिंक को भारत लाने के लिए भी काम करेगी।

End of Feed