Jio ने लॉन्च किया नया इंटरनेशनल प्लान, कम कीमत में मिलेगा अनलिमिटेड डेटा-कॉल का मजा

Jio International Unlimited Roaming Plans: जियो ने इंटरनेशनल अनलिमिटेड रोमिंग पैक के तहत कुल छह प्लान पेश किए हैं। इनमें से तीन प्लान यूएई और तीन प्लान यूएस और मैक्सिको जैसे देशों के लिए हैं। प्लान में वाई-फाई कॉल और अनलिमिटेड इनकमिंग कॉल की सुविधा है।

Jio International Unlimited Roaming Plans: रिलायंस जियो ने अपने नए इंटरनेशनल अनलिमिटेड रोमिंग पैक की घोषणा कर दी है। इन प्लान की शुरुआती कीमत 898 रुपये है, जो अधिकतम 3,455 रुपये तक जाती है। प्लान के साथ सात दिनों से लेकर 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है। यूएई, यूएस और मैक्सिको जैसे देशों की यात्रा करने वाले ग्राहक इन प्लान का विकल्प चुन सकते हैं। प्लान के साथ अनलिमिटेड डेटा और कॉल जैसे फायदे मिलते हैं।

Jio के नए प्लान की कीमत और फायदे

जियो ने इंटरनेशनल अनलिमिटेड रोमिंग पैक के तहत कुल छह प्लान पेश किए हैं। इनमें से तीन प्लान यूएई और तीन प्लान यूएस और मैक्सिको जैसे देशों के लिए हैं। इस सभी प्लान के साथ वाई-फाई कॉल और इनकमिंग SMS सहित अनलिमिटेड इनकमिंग कॉल की सुविधा मिलती है। बता दें कि वाई-फाई पर आउटगोइंग कॉल की सुविधा केवल भारत में कॉल के लिए है।

End of Feed