Redmi Note 17 की भारत लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, 8,000mAh बैटरी के साथ 6 अगस्त को देगा दस्तक

Redmi Note 17 का मुकाबला भारतीय बाजार में Realme, Vivo, iQOO, Poco और Samsung के मिड-रेंज स्मार्टफोन्स से होगा। बड़ी बैटरी, OLED डिस्प्ले और नए Snapdragon प्रोसेसर के साथ यह फोन उन यूजर्स को आकर्षित कर सकता है, जो लंबी बैटरी लाइफ और संतुलित परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।

Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि उसका नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Redmi Note 17 भारत में 6 अगस्त 2026 को लॉन्च होगा। कंपनी ने फोन के लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जहां इसकी लॉन्च डेट के साथ दो कलर ऑप्शन और कुछ प्रमुख फीचर्स का खुलासा किया गया है। Redmi Note 17 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की बड़ी बैटरी होगी।

Redmi Note 17

6 अगस्त दोपहर 12 बजे होगा लॉन्च

6 अगस्त दोपहर 12 बजे होगा लॉन्च

Redmi Note 17 को भारत में 6 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट का लाइव प्रसारण Xiaomi India के आधिकारिक YouTube चैनल और कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर किया जाएगा। कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि फोन में पीछे की तरफ स्क्वर्कल कैमरा मॉड्यूल और 8,000mAh की बैटरी मिलेगी, जो इस सेगमेंट में इसे अलग बनाती है।

End of Feed