Redmi Note 17 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बड़ी बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुई एंट्री

शाओमी इंडिया ने अपने नए फोन Redmi Note 17 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। Redmi Note 17 5G के साथ 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके अलावा इस फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।

Redmi ने भारतीय बाजार में अपनी नई Redmi Note 17 5G स्मार्टफोन सीरीज की शुरुआत कर दी है। यह भारत में Note 17 सीरीज का पहला स्मार्टफोन है, जिसे चीन में लॉन्च किए जाने के कुछ सप्ताह बाद पेश किया गया है। कंपनी ने इस फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स दिए हैं। फोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट का वादा भी किया गया है।

Redmi Note 17 5G

Redmi Note 17 5G की कीमत और उपलब्धता/Photo- RedmiIndia

Redmi Note 17 5G की कीमत और उपलब्धता

Redmi Note 17 5G की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है। वहीं, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है। कंपनी SBI, Axis Bank और Kotak Bank के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है। स्मार्टफोन की बिक्री 12 अगस्त से Amazon और Xiaomi India की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी। यह Arctic Blue, Dark Night और Starlight Purple कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

End of Feed